लोगो ज़हर पिला रही थी अभिषेक डेयरी 

यूपी के हरदोई ज़िले में मिलावट की पुष्टि के बाद चर्चा में आई अभिषेक डेयरी से जुड़े रोज़ नए खुलासे हो रहे हैं। छापेमारी के 28 दिन बाद डेयरी के एक और गोदाम का खुलासा हुआ जिसमें बड़ी मात्रा में मिल्क पाउडर बरामद हुआ है। जिसे मिलावटी दूध तैयार करने में इस्तेमाल किया जाता था।

HDI-Abhishek Deri-01 HDI-Abhishek Deri-02

सण्डीला औद्योगिक क्षेत्र की अभिषेक डेयरी पर छापेमारी 28 दिन बीतने के बाद भी लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सण्डीला के सुमेरखेड़ा सुंदरपुर में अभिषेक डेयरी के ड्राइवर के घर पर छापेमारी की तो अधिकारी भी दंग रह गए। घर के कई कमरों में भारी मात्रा में मिल्क पाउडर भरा हुआ था। जिससे डेयरी में मिलावटी दूध तैयार किया जाता था। 15 मार्च की रात छापेमारी के बाद यह मिल्क पाउडर को संचालक ने डेयरी से हटाकर गांव में बने ड्राइवर के घर पर रखवा दिया था।

बरामद मिल्क पाउडर में करीब 355 बोरी वोह मिल्क पाउडर है जो किसी भी हाल में सीधे प्रयोग नहीं किया जा सकता है। जिसपर नॉट फ़ॉर सेल भी लिखा हुआ है। भारी मात्रा में मिल्क पाउडर का जखीरा मिलने के बाद अब अधिकारी उसकी गिनती कराने के अलावा। दूध का नमूना लेकर जांच के लिए भेज रहे हैं

E-Paper