‘मोटी’ कहने पर भड़कीं Sara Tendulkar

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) बी टाउन में भी काफी चर्चा में रहती हैं। अपने हॉट लुक्स को लेकर वह लाइमलाइट में छाई रहती हैं। लेकिन इस वक्त वजह कुछ और है, जिसके चलते सचिन की बेटी का नाम सुर्खियां बटोर रहा है। सोशल मीडिया पर एक पैपराजी पेज द्वारा सारा तेंदुलकर का वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें सारा की बॉडी शेमिंग की गई है। इसको लेकर अब उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है और उस पैपराजी को लताड़ लगाई है। पैपराजी पर नाराज हुईं सारा तेंदुलकर सारा तेंदुलकर बेशक कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं हैं। लेकिन अपनी बेबाक खूबसूरती के दम पर वह हिंदी सिनेमा की कई हसीनाओं पर भारी पड़ती हैं। इतना ही नहीं आए दिन सारा तेंदुलकर ने अलग-अलग जहग पर स्पॉट होती हैं, जिसकी वजह से पैपराजी के कैमरों में उनकी झलक कैद होती रहती है। हाल ही में एक पैपराजी पेज ने सारा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया है और उनका रील वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें लिखा है- मोटी वाली सारा है और बगल वाली भाभी। इस वीडियो के सामने आने के बाद सारा तेंदुलकर की बॉडी शेमिंग का मामला चर्चा में आ गया है। सारा ने इस मामले पर गुस्सा जाहिर करते हुए पैपराजी के पोस्ट को अपने इंस्टा स्टोरी में शेयर किया है और लिखा है- तुम घिनौने हो, ये कोई पत्रकारिता नहीं, हमें अकेला छोड़ दो। तुम बेशक अपनी पोस्ट डिलीट कर सकते हो, लेकिन इससे तुम कम घिनौने नहीं हो जाओगे। इस तरह से सारा तेंदुलकर ने पैपराजी की जमकर क्लास लगाई है। ये पहला मौका नहीं है, जब सोशल मीडिया पर सारा को बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा है, इससे पहले भी कई बार उनके साथ ये हुआ है, लेकिन अच्छी बात ये है कि वह अपने आलोचकों को मुहंतोड़ जवाब देना अच्छे से जानती हैं। सिनेमा में डेब्यू कर सकती हैं सारा तेंदुलकर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने बतौर मॉडल भी अपनी पहचान बनाई है। कई इंटरनेशनल ब्रांड के मॉडल के तौर पर वह नजर आई हैं। माना ये भी जाता है कि वह भविष्य में बॉलीवुड का रुख कर सकती हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती।
E-Paper