सामूहिक गोलीबारी करने वाले निकोलस क्रूज ने किया अनोखा समझौता
अमेरिका के फ्लोरिडा के एक हाई स्कूल में अर्ध-स्वचालित राइफल से 17 छात्रों और कर्मचारियों की हत्या करने वाले निकोलस क्रूज ने अपने पीड़ितों में से एक के साथ एक अनोखा नागरिक समझौता किया है। इस समझौते के तहत क्रूज ने अपना मस्तिष्क विज्ञान को दान करने पर सहमति जताई है। इसकी जानकारी न्यायालय के दस्तावेजों और विशेषज्ञों के अनुसार सामने आई है।
बता दें कि क्रूज ने 14 फरवरी, 2018 को पार्कलैंड के मार्जोरी स्टोनमैन डगलस हाई स्कूल में 17 छात्रों और कर्मचारियों को मारने के लिए AR-15 असॉल्ट राइफल का इस्तेमाल किया था। ये गोलीबारी की घटना अमेरिकी इतिहास की सबसे घातक गोलीबारी में से एक थी।