गर्मियों में पीएं टेस्टी आम पन्ना

गर्मी का मौसम हो और आम पन्ना न बनाएं, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। आम पन्ना गर्मियों के लिए बेहद स्वादिष्ट होता है। यह काफी स्वादिष्ट होता है और इसे पीने से आपको तपती चुभती गर्मी से लड़ने में मदद भी मिलती है। इसलिए आज हम टेस्टी आम पन्ना बनाने की रेसिपी बताने वाले हैं, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। आइए जानें इसकी रेसिपी।

सामग्री :

  • 3 कच्चे आम
  • 250 मिली पानी
  • आवश्यकतानुसार जीरा पाउडर
  • आवश्यकतानुसार पुदीना
  • 100 ग्राम चीनी
  • सेंधा नमक आवश्यकतानुसार
  • नमक आवश्यकतानुसार

विधि :

  • एक पैन को मध्यम आंच पर रखें और इसमें चीनी के साथ पानी डालें और उबालकर चाशनी तैयार कर लें। इसी बीच मीडियम आंच पर एक और पैन रखें और उसमें आम उबाल लें।
  • अच्छी तरह से पके हुए आम का गूदा निकाल कर छिलका और गुठली निकाल दीजिए। जिस पानी में आपने इन्हें उबाला है उसे फेंके नहीं, क्योंकि इसका इस्तेमाल बाद में हो जाएगा। पानी को छान लें और इसे अपने आप ठंडा होने दें।
  • एक बार जब आम नॉर्मल हो जाएं, तो गूदा निकालें और ग्राइंडर में ब्लेंड कर लें।
  • अब आम के गूदे में चीनी की चाशनी डालें और लगभग एक चम्मच सेंधा नमक, भुना जीरा पाउडर, 1/2 चम्मच नमक और 8-10 पुदीना की पत्तियां डालें। आंच को मध्यम कर दें और गूदा घुलने तक पकाएं।
  • अधिक स्वाद पाने के लिए आप जूस (जिसमें आपने आम उबाले थे) मिला सकते हैं। इसे धीमी आंच पर लगभग 5 मिनट तक पकने दें। आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने पर इसे फ्रिज में रख दें और ठंडा आम पन्ना पीएं।
E-Paper