आगरा में आज से शुरू होगा एक टिकट पर सिर्फ तीन घंटे ताज का दीदार

आगरा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 52 वर्ष के बाद ताजमहल के दीदार के समय में कटौती की है। आज से विश्व की सबसे खूबसूरत इमारत ताजमहल को देखने की वैधता तीन घंटा की गई है। आज से तीन घंटा की वैधता वाला टिकट दिया जा रहा है। इसका सॉफ्टवेयर कल ही अपडेट कर दिया गया था। 

ताज का दीदार करने को आज भी बड़ी संख्या में लोग उमड़े हैं। आज से बच्चों के लिए जीरो वैल्यू टिकट शुरू कर दी गयी है। अब तक 15 वर्ष तक के बच्चों पर टिकट लागू नहीं थी। अब उनके प्रवेश को जीरो वैल्यू टिकट लेना अनिवार्य कर दिया गया है। विश्व विख्यात स्मारक ताजमहल के दीदार पर आज से बड़ा बदलाव हो गया है। ताज में आज से सैलानी अधिकतम तीन घंटे ही रुक सकेंगे। 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए जीरो वैल्यू टिकट लेनी होगी, जिसके पैसे नहीं देने होंगे।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने ताज पर वर्ष 1966 में देसी-विदेशी पर्यटकों के टिकट लागू की थी। टिकट लागू होने के 52 वर्ष के इतिहास में पर्यटकों के लिए ताज में रुकने की समयावधि का नियम कभी लागू नहीं हुआ। 15 वर्ष तक के बच्चे भी नि:श्शुल्क प्रवेश पाते रहे हैं।

एएसआइ ने आज से देसी-विदेशी पर्यटकों की टिकट पर तीन घंटे की वैधता अवधि लागू कर दी है। पर्यटक के हाथ में टिकट आते ही यह समय शुरू हो जाएगा। इससे अधिक समय तक रुकने वाले पर्यटकों को दूसरी टिकट लेनी होगी। बच्चों के लिए जीरो वैल्यू टिकट शुरू होगी।अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. भुवन विक्रम ने बताया कि तीन घंटे से अधिक समय तक रुकने वाले पर्यटकों को दोबारा टिकट लेनी होगी। 

E-Paper