लड़के के प्राइवेट पार्ट में हो रहा था भयानक दर्द, एक्स-रे रिपोर्ट में दिखी हैरान कर देने वाली चीज
चीन के हुबेई प्रांत के वुहान से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कहा जाता है कि छोटे बच्चों को काफी ध्यान से रखना पड़ता है नहीं तो एक छोटी सी गलती आपके लिए बड़ी सजा बन जाती है। 

यहां एक 12 साल के लड़के को पेट में दर्द होने के कारण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि 12 साल के एक लड़के को इलाज के लिए 13 जनवरी को वुहान चिल्ड्रन अस्पताल में भर्ती कराया गया। काफी जांच के बाद एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टरों के होश उड़ गए।
बताया जा रहा है कि कथित तौर पर बच्चे ने अपने प्राइवेट पार्ट में चुंबक की 39 गोलियां डाल लीं थी, जिसके बाद उसे भयंकर दर्द होने लगा था। वुहान चिल्ड्रन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसके प्राइवेट पार्ट में पड़े चुंबक के छर्रों को निकालने के लिए सर्जरी की। अस्पताल के डॉक्टर वांग जुन इस मामले को देखकर पूरी तरह से हैरान हैं।
लड़के ने अस्पताल में डॉक्टरों को बताया कि उसने जिज्ञासा में आकर अपने प्राइवेट पार्ट में चुंबकीय छर्रे घुसा लिए थे। डॉक्टरों ने अनुसार, लड़के ने उन्हें बताया कि वह जिज्ञासा में आकर ऐसा किया। चुंबकीय छर्रों को Buckyballs भी कहते हैं।
डॉक्टरों ने लड़के की एक्स-रे रिपोर्ट में देखा कि चुंबकीय छर्रे इकट्ठे होकर ‘U’ के आकार में अंदर पड़े हुए थे। लड़के के प्राइवेट पार्ट से छर्रे निकालने के लिए डॉक्टरों ने एक minimally invasive surgery की थी।
मीडिया से बातचीत करते हुए डॉक्टर वांग ने बताया कि चुंबकीय गोलियों को बाहर निकालना असंभव है। डॉक्टर ने बताया कि यदि आप इसे गलत तरीके से बाहर निकालने की कोशिश करते हैं तो छर्रों का रास्ता बदल जाएगा, जिससे काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा सकता है। फिलहाल लड़का मूत्र त्यागने के लिए सक्षम है और अभी अस्पताल में ही आराम कर रहा है।