
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सलाहकार पीटर नेवारो पिछले कुछ दिनों से भारत के खिलाफ जहर उगल रहे थे। मगर, अब एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने फैक्ट चेकिंग के जरिए दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है। रूसी तेल का हवाला देकर भारत पर टैरिफ लगाने वाले अमेरिका के दोहरे रवैया का पर्दाफाश हो गया है।
फैक्ट चेकिंग के बाद सच दुनिया के सामने आ गया है, जिससे पीटर नेवारो बुरी तरह से भड़क गए हैं। फैक्ट चेक करने के लिए उन्होंने एलन मस्क को खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया है।
पीटर की झूठ फैलाने की कोशिश
पीटर नेवारो ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, “फैक्ट यह है कि भारत पर टैरिफ लगाने से अमेरिकी नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है। रूस से तेल खरीदकर भारत रूसी युद्ध मशीनों को पोषित कर रहा है। इससे यूक्रेन और रूसी लोग मर रहे हैं। अमेरिकी लोगों को महंगे सामान खरीदने पड़ रहे हैं। भारत इस सच को नहीं झेल सकता है।”
भारत, रूस से लाभ की बजाए ऊर्जा सुरक्षा के लिए तेल खरीद रहा है और यह अमेरिकी सैंक्शन का उल्लंघन नहीं है। अमेरिका ने भारत पर टैरिफ लगाया है, लेकिन अमेरिका खुद रूस से आज भी चीजें आयात कर रहा है। सेवाओं के मामले में रूस के साथ अमेरिका का व्यापार मुनाफे में चल रहा है। यह सब पाखंड है।
एलन मस्क पर भड़के नेवारो
X की फैक्ट चेकिंग के बाद जब पीटर नेवारो का झूठ उजागर हो गया, तो उन्होंने X के मालिक एलन मस्क को ही खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया। पीटर नेवारो ने मस्क पर निशाना साधते हुए लिखा, “वाह, एलम मस्क प्रोपेगेंडा फैला रहे हैं। यह क्रैप नोट इसी का उदाहरण है।”