शुभ मुहूर्त में खुले केदारनाथ धाम के कपाट, आज गंगोत्री-यमुनोत्री के द्वार भी खुलेंगे…
केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। आज विधि-विधान से सुबह सात बजे केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुल गए हैं। इस दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ बाबा केदार की पंचमुखी डोली केदारनाथ पहुंची है।
बृहस्पतिवार सुबह बाबा केदार की पंचमुखी डोली गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई। अपराह्न तीन बजे केदारनाथ धाम पहुंची। बाबा केदार की डोली के साथ हजारों श्रद्धालुओं भी केदारपुरी पहुंच गए। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों और सेना के बैंड की धुन से केदारनाथ धाम गूंज उठा। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पंचमुखी डोली के केदारनाथ धाम में पहुंचने पर अगवानी की। मां गंगा की डोली मुखबा से गंगोत्री धाम के रवाना हो गई है। शुक्रवार सुबह डोली धाम पहुंचेगी। वहीं, मां यमुना की डोली शुक्रवार सुबह खरशाली गांव से धाम के लिए रवाना होगी।
भव्य रूप से सजाए गए मंदिर
22 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके पंजीकरण
बीते वर्ष चारधाम यात्रा में आए तीर्थयात्रियों की संख्या
धाम | तीर्थयात्रियों की संख्या |
केदारनाथ | 19,61,025 |
बदरीनाथ | 18,34,729 |
गंगोत्री | 9,05,174 |
यमुनोत्री | 7,35,244 |
हेमकुंड साहिब | 1,77,463 |
कुल संख्या | 56,13,635 |