2024 में नरेंद्र मोदी को ले के जाने क्या बोले सुशील मोदी

भाजपा सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री  सुशील मोदी ने आज पटना में धानुक अधिकार सम्मलेन को संबोधित किया। धानुक समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि धानुक समाज को राजद के बाहुबली तंग करते हैं। आरजेडी के लोग राज्य भर में लोगों को तंग करने का काम करते हैं। RJD के सत्ता में आते ही राज्य में अपराध बढ़ जाते हैं।

धानुक समाज के लिए भाजपा प्रतिबद्ध
सुशील मोदी ने कहा कि धानुक समाज की प्रतिष्ठा के लिए जो करना होगा बीजेपी जरूर करेगी। भाजपा शुरुआत से ही धानुक समाज के विकास और उनके अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध रही है।

नरेंद्र मोदी को नहीं रोक सकती कोई ताकत
सुशील मोदी ने लोगों से कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोई भी ताकत रोक नहीं सकती है। देश भर में भाजपा की स्थिति मजबूत है और बिहार में भी भाजपा 2019 से ज्यादा सीटें अपने नाम करेगी। सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि जो अपनी ताकत पर 45 सीट नही जीत सकते वे पीएम बनने का सपना देख रहे हैं। राजद से नीतीश कुमार के गठबंधन पर सुशील मोदी ने कहा कि जिन लोगो ने पीएम मोदी की पीठ में छुरा भोकने वाले से हाथ मिलाया है, उन्हें बिहार की जनता माफ नही करेगी।

भाजपा ने कभी नहीं तोडा गठबंधन
सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि हमने (भाजपा) ने नीतीश के साथ कभी गठबंधन नहीं तोड़ा लेकिन हर बार नीतीश कुमार ने धोखा दिया है। नीतीश कुमार पीएम मोदी को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को 2024 लोकसभा चुनाव में कोई ताकत रोक नहीं सकती।

लगातार नीतीश पर साधते रहे हैं निशाना
राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा सांसद सुशील मोदी नीतीश के राजद से गठबंधन पर लगातार निशाना साधते रहे हैं। सुशील मोदी  नीतीश की नई सरकार पर पहले दिन से  ही तंज कस रहे हैं।

E-Paper