भाजपा के पूर्व नेता अरुण शौरी की अचानक तबीयत बिगडऩे पर उन्हें पुणे के एक अस्पताल में करवाया भर्ती

भाजपा के पूर्व नेता व प्रख्यात पत्रकार अरुण शौरी की अचानक तबीयत बिगडऩे पर उन्हें पुणे के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ताजा मिला जानकारी के अनुसार 78 वर्षीय शौरी रविवार देर रात अचानक बेहोश हो गए थे। जिसके बाद उन्हें तत्काल पास के क्लिीनिक ले जाया गया। डॉक्टर के अनुसार उनकी आवश्यक स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है, फिलहाल वह पूरी तरह से होश में हैं।

ज्ञात हो कि पंजाब के जालंधर में 2 नवंबर 1941 को जन्में अरुण शौरी देश के निर्भीक पत्रकार, बुद्धिजीवी, राजनेता और विख्यात लेखक हैं।  1968 से 1972 और फिर 1975 से 1977 तक एक अर्थशास्त्री के रूप में इन्होंने विश्व बैंक में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं भी दी हैं। भारत के योजना आयोग में अरुण शौरी सलाहकार का पद भी संभाल चुके हैं। वे प्रसिद्ध समाचार पत्र ‘इंडियन एक्सप्रेस ‘ और ‘द टाइम्स ऑफ  इंडिया ‘के संपादक भी रह चुके हैं। 1998-2004 तक उन्हें भारत सरकार में मंत्री के पद रहने का गौरव भी प्राप्त हुआ।

E-Paper