गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी, आज शाम सील हो जाएंगी दिल्ली की सीमाएं

गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी दिल्ली की सीमाओं को आज शाम सील कर दिया जाएगा। किसी भी खतरे से निपटने के लिए पुलिस बल राजधानी दिल्ली घेरती हुई चारों सीमाओं पर मुस्तैद है, तो सुरक्षा बल भी चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए है। पुलिस पेंट्रोलिंग की जा रही है।

गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी, आज शाम सील हो जाएंगी दिल्ली की सीमाएं

गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली के राजपथ पर रंग-बिरंगी झांकियां निकाली जाएंगी। भारतीय की सैन्य और सामरिक शक्ति का प्रदर्शन होगा और आशियान के सदस्य देशों के 10 मुख्य अतिथि भारत की बढ़ती ताकत का नजारा करेंगे। यह पहला मौका है जब 10 आसियान देशों के प्रमुख गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे।

पद्मावत रिलीज और गणतंत्र दिवस

वहीं, संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत भी गणतंत्र दिवस से एक पहले यानी आज 25 जनवरी को रिलीज हो गई है। पद्मावत का विरोध कर रही करणी सेना उग्र होती जा रही है। उसके मद्देनजर भी सुरक्षा बलों को चौकस रहना पड़ेगा ताकि इस विरोध का फायदा आतंकी न उठा सके।

E-Paper