थमने का नाम नहीं ले रही ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार, करोड़ों में खेल रही Spy Thriller

रणवीर सिंह, संजय दत्त, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन स्टारर स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। फिल्म थिएटर में एक महीना पूरा कर चुकी है लेकिन अब भी फिल्म की कमाई करोड़ों में ही हो रही है। पढ़ें फिल्म का 34वें दिन का कलेक्शन-

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 34

रणवीर सिंह की धुरंधर ने 102 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर धांसू ओपनिंग की थी और तीन दिन तक लगातार 100 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हुई फिल्म ने एक महीना पूरा कर लिया है और अब भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है।

सैकनिल्क के मुताबिक, 34वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.76 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ फिल्म की टोटल इंडिया नेट कमाई 3,660 शोज के साथ 1,119.05 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1,339.54 करोड़ रुपये हो गया है।

दुनियाभर में बज रहा ‘धुरंधर 2’ का डंका

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,758.96 करोड़ रुपये कर लिया है। जिसमें ओवरसीज कलेक्शन 421.50 करोड़ रुपये है।

‘धुरंधर 2’ नेट इंडिया कलेक्शन- 1,119.05 करोड़ रुपये

‘धुरंधर 2’ ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 1,339.54 करोड़ रुपये

‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 1758.96 करोड़ रुपये

Dhurandar 2 के बारे में

धुरंधर: द रिवेंज 2026 की एक जासूसी एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसे आदित्य धर (Aditya Dhar) ने लिखा और निर्देशित किया है। इसे धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने Jio Studios और B62 Studios के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह 2025 की फिल्म धुरंधर का सीक्वल है। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पांडोर और मानव गोहिल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

E-Paper