App चलाने के लिए सिम जरूरी, ट्रेन बुकिंग में भी बदलाव; 1 मार्च से हो रहें हैं ये बदलाव

आज फरवरी महीने का आखिरी दिन है। कल यानी 1 मार्च 2026 से कई बड़े बदलाव हो रहे हैं। हर नया महीना नए आर्थिक बदलाव लेकर आता है। इन बदलावों का असर सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा। मार्च 2026 में भी कई बड़े जरूरी बदलाव होने जा रहे हैं। इनमें LPG गैस से लेकर SIM कार्ड और रेलवे टिकट के नियम शामिल हैं।आइए जानते हैं कि मार्च के महीने से कौन-2 से नियम बदल रहे हैं।

मार्च 2026 से कौन-कौन से नियम बदल रहे हैं?
बदल जाएगी LPG सिलेंडर की कीमत
सिम बाइंडिंग नियम
रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में होगा बदलावUPI पेमेंट सिस्टम में भी होगा बदलाव

UPI पेमेंट सिस्टम में भी होगा बदलाव
1 मार्च 2026 से UPI से बड़ी पेमेंट करने का सिस्टम बदल जाएगा। अब बड़ी रकम का ऑनलाइन ट्रांसफर सिर्फ UPI PIN से नहीं होगा, बल्कि बैंक ज्यादा कीमत वाले ट्रांजैक्शन के लिए एक्स्ट्रा बायोमेट्रिक या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन भी जरूरी करेंगे। यानी अब बड़ी पेमेंट सिर्फ UPI पिन के जरिए ही पेमेंट पूरी नहीं होगी।

1 मार्च 2026 से बदल जाएंगी LPG सिलेंडर की कीमत
LPG की कीमतें हर महीने की शुरुआत में बदलती हैं। पिछले कुछ महीनों से, सिर्फ कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखा गया है। कुकिंग गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं। पिछले महीने, कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में लगभग Rs 49 की बढ़ोतरी हुई थी। इस महीने भी इसी तरह के बदलाव की घोषणा की जा सकती है।

सिम बाइंडिंग नियम
अब बिना सिम के आप किसी एप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। अभी तक बिना मोबाइल सिम के यूजर्स WhatsApp या फिर अदर मैसेजिंग एप का इस्तेमाल कर पा रहे थे, लेकिन अब बिना सिम कार्ड के आप इन एप्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इन नए नियमों के तहत, WhatsApp, Telegram और Signal जैसे ऐप्स अब सीधे आपके SIM से जुड़ जाएंगे। अगर आप अपने फोन से SIM हटाते हैं, तो ये ऐप्स तुरंत काम करना बंद कर देंगे।

ट्रेन टिकट बुकिंग में क्या बदलाव हो रहा है?
जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने के नियम 1 मार्च, 2026 से बदल जाएंगे। पुराना इंडियन रेलवे UTS ऐप 1 मार्च से बंद हो जाएगा, और उसकी जगह नया Rail One App आ जाएगा। यह नया ऐप जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और लोकल यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी देगा।

E-Paper