
Poco ने भारत में जल्द X-सीरीज के नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। कंपनी ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर अपकमिंग Poco X8 Pro सीरीज के लिए लैंडिंग पेज लाइव कर दिया है। इस पेज में फोन को लेकर कुछ भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। उम्मीद है कि कंपनी इस सीरीज को मार्च में ही लॉन्च कर सकती है। पोको इस सीरीज के दो स्मार्टफोन Poco X8 और Poco X8 Pro Max को लॉन्च कर सकती है। Poco के ये अपकमिंग स्मार्टफोन हाल चीन में लॉन्च हुए Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Max के रिब्रांड वर्जन होंगे। कंपनी पहले भी रियलमी के रिब्रांड वर्जन फोन लॉन्च कर चुकी है।
Poco X8 Pro सीरीज में क्या खास होगा?
Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max स्मार्टफोन हाई-रिफ्रेश रेट OLED पैनल के साथ मार्केट में लॉन्च होंगे। Poco X8 Pro की बात करें तो इस मॉडल में 6.59-इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 1.5K और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही Pro Max वेरिएंट में 6.83-इंच का OLED स्क्रीन मिलेगी, जिसका रिफ्रेश रेट 1.5K और रिफ्रेश रेट 120Hz होगी।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इस सीरीज के दोनों स्मार्टफोन में एक जैसे कैमरा लेंस मिलेंगे। इस फोन में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। रियर कैमरा सेटअट की बात करें तो फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जो OIS सपोर्ट करेगा। इसके साथ फोन में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलेगा।
चिपसेट की बात करें तो Poco X8 Pro में मीडियाटेक का Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलेगा, जो 12GB तक की LPDDR5x RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा। पोको का यह फोन 6500mAh की बैटरी और 100W चार्जिंग के साथ आएगा। Poco X8 Pro Max स्मार्टफोन Dimensity 9500s प्रोसेसर और 8,500mAh की बैटरी के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।