ताइवान की समुद्री सीमा में घुसे 46 चीनी सैन्य विमान
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि 46 चीनी सैन्य विमान शुक्रवार को ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा पार कर गये। चीन ने यह हरकत द्वीप के चारों ओर ‘दंड’ अभ्यास के दौरान की।
चीन ने ताइवान के नए राष्ट्रपति लाई चिंग-ते के बयान के जवाब में शुक्रवार को ‘दंड’ अभ्यास के दूसरे दिन का आयोजन किया।