आंखों की रोशनी बढ़ाने से लेकर वजन घटाने तक, इस काले फल के खाने के हैं कई फायदे

बढ़ते तापमान के साथ ही अब गर्मी भी अब बढ़ने लगी है। गर्मी का मौसम शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन और शेष है। ऐसे में लोग अब इस बदलते मौसम के साथ ही मार्केट में सीजनल फलों की भी भरमार देखने को मिलेगी। उन्हीं सीजनल फलों में से एक है अंगूर। जो कि विटामिन सी से भरपूर होता है और ये हमारे सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आप में से ज्यादातर लोग ये जानते होंगे की अंगूर दो तरह के होते है, एक काला होता है तो एक हरा अंगूर। वैसे तो ये दोनों ही अंगूर खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं। मगर काळा अंगूर के अपने कुछ अलग ही लाभ हैं। काले अंगूर को सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी काफी असरदार माना जाता है। दरअसल, काले अंगूर में पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर, जैसे ढेर सारे प्रोटीन मौजूद होता है। जो की हमारे शरीर और सेहत दोनों के लिए ही लाभदायक साबित हो सकता है। इसका सेवन करने से हमारे शरीर को न सिर्फ रोगों से लड़ने में मदद मिलती है बल्कि ये हमारे पाचन प्रक्रिया को भी मजबूती मिलती है। तो चलिए जानते हैं काले अंगूर के सेवन से हमारे स्वास्थ्य से जुड़े हमें कौन कौन से फायदे मिल सकते हैं… वजन घटाने में है काफी लाभदायक अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशां हैं तो ये काला फल आपके लिए बहुत लाभदायक हो सकता है। दरअसल, काले अंगूर के अंदर काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो हमारे पेट को लम्बे समय के लिए फुल रखता है। ऐसे में ये फल हमें हमारे डाइटिंग में बहुत मददकारी साबित हो सकता है और आपको वजन नियंत्रण करने में मदद कर सकता है। दिल के सेहत का रखता है ख़ास ध्यान काले अंगूर के सेवन से आप दिल से जुडी परेशानियों से निजात पा सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स व्यक्ति को कार्डियो वैस्कुलर डिजीज से मुक्ति दिला सकता है। साथ ही, उसके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। पाचन तंत्र को भी रखता है दुरुस्त काला अंगूर आपके पाचन प्रक्रिया को भी दुरुस्त रखता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इसके सेवन से व्यक्ति को अपच और कब्ज से राहत मिल सकता है। इम्यूनिटी पर भी डालता है असर काले अंगूर में विटामिन-सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स काफी भारी मात्रा में मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर को रोगों और संक्रमणों से लड़ने में मददगार साबित हो सकते हैं। त्वचा और बालों को भी रखता है स्वस्थ काले अंगूर में Vitamin C और दूसरे लाभकारी पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे स्किन और बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में लाभकारी होता हैं। कैंसर जैसी बीमारियों में भी असरदार काले अंगूर में रेसवेराट्रॉल नामक एक एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है। जो शरीर में कैंसर की वृद्धि को कम करने में मदद कर सकता है। इसके नियमित सेवन से व्यक्ति की कोशिकाएं भी डैमेज नहीं होती हैं। हाइड्रेट करता है काले अंगूरों में पानी की मात्रा भी काफी अच्छी होती है, ऐसे में इसके सेवन से व्यक्ति का शरीर हाइड्रेट रहता है। आंखों के लिए फायदेमंद अगर आप भी आँखों के काम होते रोशनी से परेशान चल रहें हैं तो आप भी काले अंगूर से लाभ उठा सकते हैं। इसमें मौजूद जरूरी पोषक तत्वों से आपकी आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही अगर आप इन्हें रोज खाते हैं तो ये मोतियाबिंद से भी बचाव में मददगार होता है।
E-Paper