
इंदौर-भोपाल हाईवे पर स्थित सूर्या होटल में दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दोनों लड़कियों को नगर के ही दो लड़के बहला-फुसलाकर होटल ले गए थे, यहां लेजाकर उनके साथ गंदी हरकत करने लगे। जैसे ही वे चिल्लाईं तो उन्हें मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
लड़के दोनों लड़कियों को दोपहर 3 बजे होटल ले गए थे और दूसरे दिन सुबह 6 बजे नगर के बुधवारा स्थित सिद्धार्थ अस्पताल के पास छोड़कर भाग गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दोनों सगी बहनें 31 अगस्त की दोपहर अपने गांव से चली तो रोड पर गांव का ही लोकेंद्र पिता बाबूलाल और कृपाल पिता कालूराम खड़े थे। जिन्हें वे दोनों जानती थी, परिचित होने की वजह से लड़कियां उन्हीं के साथ बाइक पर बैठकर आष्टा आ गईं। इसी दौरान इंद्रा कॉलोनी निवासी संजय उसका दोस्त राज भी वहां आ गए, दोनों को भी लड़कियां जानती थी।
इसके बाद वे दोनों लड़कियों को होटल सूर्या में ले गए और अलग-अलग कमरों में बंद कर उनके साथ दुष्कर्म किया। सुबह वे दोनों को बुधवारा में छोड़कर भाग गए, जहां वे अपने मौसी के घर पहुंची और सारी घटना बताई। इसके बाद लड़कियों के माता-पिता गांव से आष्टा आए जहां आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।