जानिए घर में मोरपंखी पौधा लगाने के फायदे..
चांग के अनुसार, हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। आज के दिन मां सरस्वती की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही आज के दिन कुछ खास उपाय करने के साथ पौधारोपण करने का भी विधान है। ऐसे में आप चाहे तो बसंत पंचमी के दिन घर पर ये खास पौधा लगा सकते हैं। इस पौधे को घर में लगाने से मां सरस्वती के साथ मां लक्ष्मी की भी असीम कृपा प्राप्त होगी।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। इस पौधे को मोरपंखी कहा जाता है। इसके अलावा इसे विद्या वाला पौधा भी कहा जाता है। इसी कारण बचपन में इसे कापी, किताबों में रखते हैं, ताकि मां सरस्वती के आशीर्वाद से एकाग्रता बढ़ें। आमतौर पर इसे घर की सजावट के तौर पर लगाया जाता है। लेकिन आपको शायद ये बात नहीं पता है कि यह पौधा आपके जीवन को बदलकर रख सकता है।
