तेजी से वायरल हो रहा हैं इस बंदर का ये वीडियो, क्या आपने देखा

सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं जिनमें से कुछ जानवरों से भी जुड़े होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो एक बंदर से जुड़ा सामने आ रहा हैं जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आपने सुना होगा कि बंदर समझदार नहीं होते हैं और वे केवल नक़ल करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं क्योंकि आज हम जो वीडियो आपके लिए लेकर आए हैं उसे देखकर लगता हैं कि वह इंसानों से भी ज्यादा समझदार हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर आईएफएस सुशांत नंदा ने अपने आधिकारिक अकाउंट @susantananda3 से साझा किया है।

बंदर की समझदारी से भरा हुआ ये वीडियो देखकर आप दंग रह जाएंगे। जिस तरह वो अपने बच्चे की जान बचाने के लिए ट्रीटमेंट दे रहा है, वो कोई इंसान भी इतने बेहतरीन तरीके से नहीं दे सकता। वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों ने कहा है कि ये वाकई आश्चर्यजनक है और बंदरों से इंसान बनने की थ्योरी भी बिल्कुल सच है।

वायरल हो रहे वीडियो में एक बंदर अपने छोटे से बच्चे को पीछे से पकड़कर जोर से झटका दे रहा है। उसके ऐसा करते ही बच्चे के मुंह से कोई चीज़ बाहर गिरती है, जो शायद उसके गले में कहीं जाकर अटक गई थी। इस प्रोसेस को मेडिकल साइंस में एब्डॉमिनल थ्रस्ट या फिर Heimlich Manoeuvre कहा जाता है। इसका इस्तेमाल तब होता है, जब किसी बाहरी ऑब्जेक्ट की वजह से अपर एयरवे में रुकावट आने लगती है। आश्चर्य इस बात का है कि वीडियो में बंदर इस प्रोसेस को बेहद कुशलता से कर रहा है।

E-Paper