दो दिन तेजी के बाद चांदी में ताबड़तोड़ गिरावट, सोने में भी मचा हाहाकार

सोने और चांदी (Gold and Silver Price) में दो दिन की तेजी के बाद ताबड़तोड़ गिरावट दर्ज की गई। 5 फरवरी, गुरुवार को चांदी (Silver Price Today) में 24 हजार रुपये से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। सुबह 11.09 बजे तक वहीं सोने (Gold Price Today) में 3000 रुपये प्रति 10 ग्राम से भी ज्यादा की गिरावट आई है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में आज सोने और चांदी का क्या भाव चल रहा है?

सोने और चांदी में दो दिन (3 और 4 फरवरी) को जबरदस्त तेजी देखी गई। हालांकि आज 5 फरवरी को चांदी में जबरदस्त गिरावट आई है। चांदी में एक साथ 24 हजार रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। इसके साथ ही सोने में 3000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की गिरावट है।

सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी का क्या भाव चल रहा है?

Gold Price Today: कितनी है सोने की कीमत?
सुबह 11 बजे के आसपास एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,51,990 रुपये चल रही है। इसमें 1056 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 1,48,455 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

Silver Price Today: कितना है चांदी का दाम?
सुबह 11 बजे के आसपास 1 किलो चांदी का भाव 2,46,397 रुपये चल रहा है। इसमें 22,453 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 2,39,000 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,58,096 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

आपके शहर में क्या है 24, 22 और 18 कैरेट की कीमत?

Gold Silver Price: आपके शहर में कितना है भाव?

ऊपर दी गई टेबल के अनुसार रायपुर में सोने की कीमत सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने का भाव 1,50,400 रुपये चल रहा है। इसके साथ ही भोपाल और इंदौर में सोना सबसे महंगा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,50,620 रुपये चल रही है।

अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी का दाम सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 243,790 रुपये चल रही है। इसके साथ ही भोपाल और इंदौर में चांदी सबसे महंगी मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 2,44,210 रुपये चल रहा है।

E-Paper