
सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 33 रन से मिली हार के साथ ही पंजाब किंग्स ने हार की हैट्रिक लगा दी है और अब इस हार के साथ वो अंक तालिका में दूसरे नंबर पर खिसक गए। काफी समय तक नंबर-1 की कुर्सी पर शुमार रहने के बाद पीबीकेएस की टीम दूसरे नंबर पर आई है।
IPL 2026 Points Table Updated: पंजाब की बादशाहत खत्म
श्रेयस अय्यर ने SRH को पहले बैटिंग के लिए न्यौता दिया था और लगातार कैच ड्रॉप होने की वजह से SRH ने 235 रन बना दिए थे। पंजाब को लगा कि अपनी बैटिंग के दम पर वो इस मैच को जीत लेंगे, हालांकि पावरप्ले में उनके दोनों ओपनर्स सस्ते में पवेलियन लौटे। कप्तान श्रेयस अय्यर भी पावरप्ले में आउट हुए।
इसके बाद टीम कभी भी मैच में वापस नहीं आ पाई। स्टोइनिस के आउट होने के बाद जो एक उम्मीद बची हुई थी वो भी खत्म हुई। कूपर कोनोली आखिर तक क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने अपना पहला आईपीएल शतक लगाया। लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला। आखिर में पंजाब 33 रन पीछे रह गई। अब प्वाइंट्स टेबल में SRH पहले और PBKS दूसरे स्थान पर आ गई है।
टॉप पर हैदराबाद का राज
अगर बात करें आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल की तो टॉप पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 14 अंक के साथ पहुंच गई है। पंजाब की हार से आरसीबी को भी एक पायदान का नुकसान हुआ। वहीं, पंजाब की टीम 13 अंक के साथ अंक तालिका में दूसरे पायदान पर खिसक गई। आरसीबी ने 9 में से 6 मैच जीते हैं, 12 अंक और +1.420 की नेट रन रेट के साथ वो तीसरे नंबर पर खिसक गई।
आरआर की टीम के पास 12 अंक है और वो +0.510 के नेट रन रेट के साथ चौथे पायदान पर है। गुजरात टाइटंस के पास भी 12 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट (-0.147) के आधार पर टीम पांचवें स्थान पर है।
चेन्नई सुपर किंग्स 10 अंकों के साथ छठे नंबर पर है। 7वें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के 8 अंक के साथ है। 7 अंकों के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स 8वें, 6 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस 9वें और लखनऊ सुपर जायंट्स 4 अंकों के साथ सबसे नीचे 10वें नंबर पर है।