दिल्ली में आज और कल के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने सोमवार से दो दिन तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आया नगर सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।