
Delhi के कुछ हिस्सों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता काफी कम होगई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार की सुबह पारा सीजन की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि इस सीजन में आज सबसे ठंडी सुबह थी।
दिल्ली के कुछ हिस्सों में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता घटकर 500 मीटर रह गई है। शुक्रवार की सुबह इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह दर्ज हुई है। शुक्रवार की सुबह पारा 5.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। यह तापमान इस मौसम में सामान्य से तीन डिग्री कम है। यह तापमान इस पूरे सीजन का सबसे रिकॉर्ड किया गया तापमान है।