कनाडा की सड़कों पर डांस करते नजर आईं शहनाज गिल, वीडियो हुई वायरल

बिग बॉस सीजन 13 से अपनी के अलग पहचान बनाने वाली शहनाज गिल आज हर एक के दिलों पर राज कर रही हैं। इन दिनों शहनाज का अंदाज लोगों को खास पसंद आ रहा है। आए दिनों एक्ट्रेस अपनी बोल्ड तस्वीरों को शेयर करके लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ा रही हैं। फिलहाल तो शहनाज की एक नहीं बल्कि दो वीडियोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फैंस उनकी वीडियो पर कमेंट करने से अपने आप को रोक नहीं पा रहे हैं। इस वीडियो के शेयर करते ही ये सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। 

बता दें कि शहनाज गिल इन दिनों कनाडा में हैं। वहीं से वे अपने फैंस के लिए आए दिनों फोटोज और वीडियोज शेयर कर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। शहनाज के हाल ही में शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कनाडा की सड़कों पर वे धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। वे दर्शन रावल और नीति मोहन के गाने Vilayati Sharaab पर गजब के एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं। फैंस को शहनाज का ये डांस काफी पसंद आ रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने व्हाइट कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ है। साथ ही लो वेस्ट जींस और खुले बाल उनके लुक को एक दम डिफरेंट बना रहे हैं। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। 

इसके अलावा शहनाज का एक वीडियो और सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में शहनाज टोनी कक्कड़ के साथ नजर आ रही हैं। शहनाज गिल और टोनी कक्कड़ के वीडियो को अबतक 34 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही फैंस कमेंट सेक्शन में दोनों की कैमेस्ट्री पर दिल खोलकर प्यार लुटाते देखे जा रहे हैं। विरल भयानी ने भी कैप्शन के जरिए बताया है कि जल्द ही शहनाज और टोनी एक साथ मिलकर फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज ला रहे हैं। एक यूजर ने इसपर कमेंट कर लिखा है,’वन एंड ऑनली शहनाज गिल’। दूसरे ने लिखा है,’ओहो क्या खबर है’। एक अन्य ने लिखा है,’तहे दिल से इंतजार है’

शहनाज गिल की बात करें तो वो इन दिनों कनाडा में हैं। कनाडा में शहनाज, दिलजीत दोसांझ के साथ ‘हौसला रख’ फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं उनके वायरल हो रहे कुछ फोटोज फैंस का होश उड़ा रहे हैं।

E-Paper