
1– अधिकारियों ने की चापलूसी की हदें पार शौचालय में लगवा दिया मंदिर वाला भगवा रंग
*एंकर——-* उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हरदोई दौरा कल है 2 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरदोई के दौरे पर रहेंगे और हरदोई में सांसद विधायक और संगठन के लोगों के साथ मीटिंग भी करेंगे वही मुख्यमंत्री रात्रि प्रवास किए गए गांव से प्रधानों से भी मिलेंगे उसके बाद मुख्यमंत्री एक गांव का निरीक्षण भी करेंगे जिसको लेकर काफी तैयारियां की जा रही है.
अधिकारी इस कदर तैयारियां करा रहे हैं कि उनके नंबर कहीं कम न हो जाए आपको बता दें प्रेक्षा गृह में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होना है जिसको लेकर अधिकारियों ने AC से लेकर भगवा करण पूरा प्रेक्षागृह करा दिया है हद तो तब है जब अति विशिष्ट कक्ष में बने शौचालय को भी भगवाकरण करा दिया है आस्था का प्रतीक भगवा रंग शौचालय से जोड़ दिया है उन अधिकारियों को यह भी ध्यान नहीं है की भगवा करण आस्था का प्रतीक होता है उसे शौचालय में नहीं लगाया जा सकता लेकिन चापलूसी की हदें पार करते हुए अधिकारियों ने नंबर बढ़ाने के लिए ऐसा कर डाला अब देखने वाली बात यह होगी अधिकारियों के ऐसे कार्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह खुश होते हैं या फिर नाराज यह देखने वाली बात होगी—–