शिक्षा के मंदिर में बच्चे बने मज़दूर, स्कूल मरम्मत निर्माण में बच्चे काम करते नजर आए

एंकर — उत्तर प्रदेश का बेसिक शिक्षा विभाग सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा व्यवस्था के लिए करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाता है लेकिन सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है।  उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालय की मरम्मत में चल रहे निर्माण कार्य में स्कूल के बच्चों से काम कराने का मामला सामने आया है। स्कूल के बच्चों से काम कराने की तस्वीरें सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

वीओ 01 — जरा इन तस्वीरों को गौर से देखिए इनमें बेसिक शिक्षा विभाग के एक स्कूल में मरम्मत का काम चल रहा है। इसी   मरम्मत के काम में बच्चे सीढ़ी पर चढ़कर सामान पहुंचाते और ऊपर से कूड़ा फांदी करके छत से उतरते साफ नजर आ रहे हैं।  बेसिक शिक्षा विभाग की लापरवाही की तस्वीरें संडीला ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मुन्नू खेड़ा गांव की हैं। दरअसल मुन्नू खेड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय में छत की मरम्मत का निर्माण कार्य चल रहा है।  यहां के प्रधानाध्यापक पर आरोप है की स्कूल के समय निर्माण कार्य के दौरान उन्होंने स्कूल के बच्चों से निर्माण सामग्री की धुलाई कराई।   बच्चों से मजदूरी कराने की यह तस्वीरें  सामने आने के बाद बदहाल बेसिक शिक्षा व्यवस्था की पोल खुलने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

बाईट — मसीहुज्जमा सिद्दीकी (बीएसए)

Visual Badhal Shiksha

Byte Masihuzzama Siddiqui(BSA)

E-Paper