शहद और निम्बू का रस दूर कर सकते हैं आपके चेहरे की झुर्रियां

लडकियां अपने चेहरे को सुंदर बनाने के लिए महंगे महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं. जिनमें उनके बहुत सारे पैसे खर्च हो जाते हैं. सभी लड़कियों के पास इतने पैसे नहीं होते हैं की वह इतने महंगे ब्यूटी प्रौडक्ट्स खरीद सके. ऐसे में आप घर में रखी हुई कुछ चीजों का इस्तेमाल करके भी अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकती हैं. आज हम आपको चेहरे को खूबसूरत बनाने के कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं.

1- टमाटर में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं. इसके अलावा टमाटर में ब्लीचिंग एजेंट की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है. रोजाना चेहरे पर टमाटर का पेस्ट लगाने से चेहरे के सभी दाग धब्बे दूर हो जाते हैं. 

2- एक चम्मच शहद में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं. ऐसा करने से आपकी त्वचा की झुर्रियां दूर हो जाएंगी. 

3- कोमल और आकर्षक त्वचा पाने के लिए बेसन, हल्दी और दही को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं. जब यह सूख जाए तो इसे मसाज करते हुए हटाए. फिर गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लें. 

4- नींबू के रस में कच्चा दूध, बेसन और हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा में निखार आता है. इससे आपके चेहरे के दाग धब्बे दूर हो जाते हैं.

E-Paper