इंडोनेशिया में 6.1 की तीव्रता से आया भूकंप 1 घंटे में दो बार …

इंडोनेशिया में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस बार ये भूकंप 6.1 की तीव्रता से आया। पिछले 1 घंटे में ये दो बार ये झटके महसूस कि गए हैं। फिलहाल इस भूकंप में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 

इससे पहले भी आ चुका है भूकंप

इसस पहले भी इंडोनेशिया में कई बार भूकंप आ चुका है। हाल ही में रविवार को यहां पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राहत की बात ये रही कि इस भूकंप में सभी सुरक्षित रहे। 

भूकंप के निशाने पर रहता है इंडोनेशिया  
इंडोनेशिया ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है, जो प्रशांत महासागर के बेसिन में एक क्षेत्र है, जो लगातार भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट की चपेट में है। पिछले महीने भी  2 अगस्त को यहां भूकंप आया था। इसमें कम से कम चार लोगों की जान चली थी और 200 घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। ये भूकंप जावा के द्वीप के पास बैंटन प्रांत में शक्तिशाली 6.9 तीव्रता पर आया था। 

E-Paper