14 सितम्बर राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

 

मेष राशिफल— अटके हुये धन की प्राप्ति होगी। कमीशन के व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ मिलने की सम्भावना है। धार्मिक कार्यकलापों में भाग लेंगे। शाम के समय किसी साथी से मतभेद हो सकता है। छुट्टियाँ बिताने के लिये कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं।

वृषभ राशिफल— उच्च अधिकारियों से मजबूत सम्बन्ध बन सकते है। आज एक-एक करके सभी कार्यों को कुशलता से पूरा कर लेंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। अजनबी लोगों से अपनी बातें शेयर न करें। मूल्यवान चीजों को सम्भालकर रखें, गुम होने की आशंका है।

मिथुन राशिफल— आज नये एग्रीमेंट्स हो सकते हैं। बिना प्लानिंग के किये गये कार्यों में नुकसान झेलना पड़ सकता है। आज पूरी लगन और मेहनत से कार्य करेंगे। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। सहयोगियों के प्रति विश्वास मजबूत होगा।

कर्क राशिफल— जोखिम भरे प्रोजेक्ट्स में सफलता मिल सकती है। आज कोई करीबी व्यक्ति भरोसा तोड़ सकता है। धन को लेकर कोई वायदा करने से बचें। कोई पुरानी नकारात्मक बातें एकदम से सामने आ सकती है। शाम के समय कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशिफल— काम का बोझ बढ़ने से मन खिन्न हो सकता है। महिलाओं को आज सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। दाम्पत्य जीवन में प्रेम की बढ़ोत्तरी होगी। दूसरों की समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। परिवार में कुछ मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

कन्या राशिफल— कोई पुराना कार्य जो लंबित था आज पूरा हो सकता है। बीमारियों से राहत मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय की प्राप्ति होगी। आपकी प्रभावशाली बातों से लोग आपके मुरीद रहेंगे। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिन्तित रह सकते हैं।

तुला राशिफल— रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। शत्रुपक्ष आपकी तुलना में काफी कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को विशेष सफलता मिल सकती है। परिवार में उत्पन्न विवादों को सुलझाने में कामयाब होंगे।

वृश्चिक राशिफल— आज सुख-सुविधाओं का भरपूर आनन्द लेंगे। लेकिन आपके खिलाफ गलत बातें फैलाई जा सकती है। आर्थिक लेन-देन में पारदर्शी बने रहें। अपने दस्तावेजों को सम्भालकर रखें। आज स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठायेंगे।

धनु राशिफल— आज जोश में कमी नहीं रहेगी इसलिये आज कठिन काम भी आराम से पूरा कर लेंगे। ऑफिस के काम से किसी टूर पर जाना पड़ सकता है। शाम के समय स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है। कारोबारियों को महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिये दूसरों पर निर्भर होना पड़ सकता है।

मकर राशिफल— पहले की गयी मेहनत का फल आज आपको प्राप्त हो सकता है। पराक्रम और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। आज काफी व्यस्तता रहेगी। अनावश्यक यात्राओं को टालना उचित रहेगा। विद्वानों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुम्भ राशिफल— किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त हो सकता है। अपने निर्णयों को लेकर प्रशंसित होंगे। कारोबार को लेकर किये गये प्रवास सफल होंगे। भावनाओं में बहकर फैसले न लें। फिजूलखर्ची से आपको आर्थिक समस्या हो सकती है।

मीन राशिफल— लोग आपकी भावनाओं का मजाक बना सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्ति के लिये बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। मंहगी वस्तुओं की खरीदी के लिए समय उचित नहीं है। दमें के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना चाहिये।

E-Paper