खूबसूरत रानी जो नहाने के लिए करती थी हर रोज 700 गधियों के दूध का इस्तेमाल,

हर महिला की चाहत होती है खूबसूरत दिखना और इसके लिए वे कई चीजों का इस्तेमाल करती हैं। यहाँ तक कि महिलाऐं तो खूबसूरती पाने के लिए दूध से भी नहाना पसंद करती हैं। इसके लिए महिलाऐं गाय या भैंस के दूध से नहाती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खूबसूरत रानी के बारे में बताने जा रहे हैं जो नहाने के लिए हर रोज 700 गधियों के दूध का इस्तेमाल करती थी और उनकी मौत भी एक राज बनकर रह गई थी।

उस रानी का नाम क्लियोपेट्रा था और वह मिस्र की शासक थी। कहा जाता है कि क्लियोपेट्रा ने 51 ईसा पूर्व से 30 ईसा पूर्व तक मिस्र पर शासन किया था। उस वक्त क्लियोपेट्रा को दुनिया की सबसे अमीर और खूबसूरत महिला माना जाता था। साथ ही उसका नाम इतिहास में एक ऐसी शख्सियत के रूप में दर्ज है, जो रहस्यों से भरी हुई थी।

queen cleopatra,female donkey milk,bath with female donkey milk,weird queen ,अनोखी रानी, खूबसूरत रानी, गधी का दूध, नहाने में गधी के दूध का इस्तेमाल

कहा जाता है कि क्लियोपेट्रा इतनी खूबसूरत थी कि वो राजाओं और सैन्य अधिकारियों को अपनी सुंदरता के जाल में फंसाकर उनसे अपने सारे काम निकलवा लेती थी। उसके सैकड़ों पुरुषों से शारीरिक संबंध थे। साथ ही उसे दुनिया की 5 भाषाओं का भी ज्ञान था। यही कारण था कि वो जल्दी ही किसी से भी जुड़ जाती थी और उसके सारे राज जान लेती थी।

क्लियोपेट्रा खूबसूरत दिखने के लिए हर रोज 700 गधी का दूध मंगाती थी और उससे नहाती थी, जिससे उसकी त्वचा हमेशा खूबसूरत बनी रहती थी। हाल ही में हुए एक शोध में भी यह बात साबित हुई है। तुर्की में हुए एक अध्ययन के अनुसार, एक शोध के दौरान जब चूहों को गाय और गधी का दूध पिलाया गया तो गाय का दूध पीने वाले चूहे ज्यादा मोटे नजर आए। इससे यह साबित होता है कि गधी के दूध में गाय के दूध की तुलना में कम वसा होता है, जो हर लिहाज से बेहतर होता है।

queen cleopatra,female donkey milk,bath with female donkey milk,weird queen ,अनोखी रानी, खूबसूरत रानी, गधी का दूध, नहाने में गधी के दूध का इस्तेमाल

कहा जाता है कि क्लियोपेट्रा मिस्र पर शासन करने वाली अंतिम फराओ थीं। हालांकि वह अफ्रीकी, कॉकेशियस या युनानी थीं, ये अभी तक रहस्य ही बना हुआ है। इस पर आज तक शोध जारी है। क्लियोपेट्रा की मौत महज 39 वर्ष की आयु में ही हो गई थी, लेकिन उसकी मौत कैसे हुई, ये भी आज तक रहस्य ही बना हुआ है। कुछ लोगों का मानना है कि क्लियोपेट्रा ने सांप से डंक लगवाकर आत्महत्या कर ली थी, तो वहीं कुछ लोग कहते हैं कि उसकी मौत मादक पदार्थ (जहर) के सेवन से हुई थी। इसके अलावा कुछ लोगों का यह भी मानना है कि सांप से कटवाकर उसकी हत्या कर दी गई थी।

E-Paper