बहराइच में घाघरा नदी पर संजय सेतु का एक पिलर धंसा, बड़े वाहनों को रोका गया

बहराइच। प्रदेश की राजधानी लखनऊ को बहराइच से जोडऩे वाले संजय सेतु का एक पिलर धंस गया है। घाघरा नदी पर बने संजय सेतु का एक पिलर करीब छह इंच धंसने के कारण यहां से भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। पुल पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

बहराइच में घाघरा नदी पर बना संजय सेतु आज लखनऊ हाइवे पर करीब छह इंच नीचे धंस गया। इसके कारण जरवल रोड तिराहे से लखनऊ की ओर जाने वाले बड़े वाहनों रोका गया। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस को भी तैनात किया गया है।

पुल के धंस जाने के कारण बहराइच से बाराबंकी, गोंडा व लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को रोक दिया गया है। घाघरा नदी पर बने संजय सेतु के एक पिलर धंस जाने से आज आनन फानन में रास्ता बंद कर दिया गया।

यहां पर रास्ता बंद होने से गोण्डा-बहराइच मार्ग पर दोनो ओर भारी वाहनों की लम्बी लाइनें लग गयी हैं। हल्के वाहनो को ही पास किया जा रहा है। कुछ महीने पहले ही पुल में खराबी आने से एक छोटा ट्रक घाघरा नदी में गिर गया था जिसमें कई लोगों की जान चली गयी थी।  

 
E-Paper