मुराद पूरी करने के चक्कर में ये महिला फंसी हाथी की मूर्ति के नीचे, वीडियो वायरल

विज्ञान के इस जमाने में अंधविश्वास आज भी लोगों के सर चढ़ कर बोलता है। भारत में लोग अंधविश्वास पर इतना भरोसा करते हैं कि अपनी इच्छा पूरी करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते है फिर चाहें उन्हें कितनी भी कठिनाइयों का सामना ही क्यों न करना पड़े।

ऐसा ही एक मामला गुजरात से सामने आया है। यहां एक महिला गुजरात के मंदिर में हाथी की मुर्ति के नीचे फंस गई। दरअसल इस मंदिर में कहा जाता है कि जो भी भक्त इस हाथी की मुर्ती के नीचे से निकलता है तो उसकी सभी मुरादें पूरी होती है। लेकिन जब एक महिला गुजरात के मंदिर में हाथी की नीचे निकली तो वह उसमे फंस गई।

https://www.facebook.com/100022730151339/videos/478916292876038/

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला बुरी तरह फंसी हुई दिख रही है। महिला जैसे ही हाथी के नीचे लेटकर फिसली पहले उसने फोटो खिचवाई लेकिन कुछ देर बाद महिला उसके नीचे से निकलने में असमर्थ रही। आस-पास के लोग उस महिला को निकालने की कोशिश कर रहे है, लेकिन महिला मूर्ति के नीचे बुरी तरह फंसी हुई है। बहुत कोशिशों के बाद महिला को मूर्ती के नीचे से निकाला गया। इस घटना के वीडियो को लोग तेजी से शेयर कर रहे हैं।

gujarat temple,trending wild news,superstition,devotee,temple,social media,viral video,idol,elephant,weird story,weird news ,गुजरात मंदिर, ट्रेंडिंग वयारल खबर,अंधविश्वास, भक्त, मंदिर, सोशल मीडिया, वायरल वीडियो, मुर्ती, हाथी

इससे पहले उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अंधविश्वास की वजह से शादी टूटने का चौंकाने वाला मामला सामने आया था। यहां के निगोहां थाने पर आए इस अजीबोगरीब मामले में पत्नी ने पति पर भूत प्रेत आने का आरोप लगाया और रिश्ता संबंध तोड़ दिया था। साथ ही दहेज का सामान भी पति से वापस ले लिया था। सात जन्मों तक रिश्ता निभाने के वादे से शुरू हुआ यह रिश्ता सिर्फ 11 महीने में टूट गया था।

वही भूत प्रेत का ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से सामने आया था। यहां के एक अस्पताल के ड्रेसिंग रूम में एक परिवार तंत्र-मंत्र का सहारा लेता नजर आया। आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लोगों ने इसे अपनी परंपरा का हिस्सा बताया। आत्मा की शांति के नाम पर कुछ लोग जिला अस्पताल में ड्रेसिंग रूम में आए। उनके हाथों में तलवारें थी, साथ ही वे मंत्रोच्चर करते दिखाई दिए। उनका कहना था कि हम यहां आत्मा लेने आए है। कुछ देर तक कर्मकां करने के बाद बाद ये लोग अपने घर की ओर रवाना हो गए।

E-Paper