कार लोन लेने से पहले यह जान लें कि किस बैंक का लोन सबसे सस्ता है, EMI की राशि कितनी होगी

अगर आप नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज के समय में कार लोन के जरिए कार खरीदना काफी आसान हो गया है। एक समय था जब कार खरीदने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती थी, लेकिन आज के समय में यह काम काफी आसान हो गया है। यह सब कुछ कार लोन के जरिए ही आसान और मुमकिन हुआ है। आमतौर पर कार लोन की अवधि 3-5 साल की होती है, लेकिन कुछ बैंक या अन्य लोन देने वाली कंपनी 7 साल तक के लिए भी लोन दे सकती हैं।

अगर कोई व्यक्ति अधिक समय के लिए लोन लेता है तो उसका मतलब है ईएमआई काफी कम होगी, जिससे मासिक स्तर पर बोझ कम हो जाता है वहीं लंबी अवधि में कुल मिलाकर आपको अधिक ब्याज का भुगतान करना होता है। इसके आधार पर कार की कीमत अधिक हो जाती है। यह बात ध्यान देनी चाहिए कि कार की कीमत भविष्य के साथ घटती है, जिसको देखते हुए कार के लिए बड़ा लोन लेना आदर्श रूप से ठीक नहीं है।

अगर आप छोटी अवधि के लिए कार लोन लेते हैं तो ईएमआई अधिक होगी और ईएमआई देने से चूक जाने पर क्रेडिट रिपोर्ट खराब हो सकती है। लोन अमाउंट पर भी कई कंडीशन लगती हैं। जैसे कई बैंक कार की पूरी एक्स-शोरूम कीमत के लिए लोन देते हैं, जबकि कुछ बैंक 70-80 फीसद तक ही लोन की पेशकश कर सकते हैं। अगर आप कार लोन लेने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यहां हम आपको विभिन्न बैंकों के कार लोन, उनकी ब्याज दर और प्रोसेसिंग फीस से लेकर अन्य चार्ज के बारे में बता रहे हैं।

(ये ब्याज दरें 1 लाख रुपये तक के लोन अमाउंट पर 5 साल तक की अवधि के लिए हैं।)

बैंक                                  ब्याज दर           ईएमआई

इंडियन ओवरसीज बैंक         8.70-9.20%     2,061-2,086

कॉर्पोरेशन बैंक                    8.85-10%           2,069-2,125

इलाहाबाद बैंक                    8.85-11.10%     2,069-2,179

सिंडिकेट बैंक                      8.95-9.05%       2,073-2,078

बैंक ऑफ बड़ौदा                  8.95-10.70%     2,073-2,159

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स   9.00%              2,076

केनरा बैंक                          9-9.65%           2,076-2,108

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया      9-9.05%          2,076-2,078

पंजाब एंड सिंध बैंक             9.05-9.50%      2,078-2100

बैंक ऑफ महाराष्ट्र              9.10-10.35%     2,081-2,142

इंडियन बैंक                        9.15%               2,083

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया           9.15-9.40%      2,083-2,095

एक्सिस बैंक                       9.15-11.40%     2,083-2,194

देना बैंक                            9.30-9.90%       2,090-2,120

आईसीआईसीआई बैंक         9.30-12.85%     2,090-2,268

E-Paper