बारात सड़क दुर्घटना का शिकार: छत्तीसगढ़

बीजापुर जिले में बुधवार की रात शादी से वापस लौट रही बारात सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इसमें पांच बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 42 अन्य लोग घयल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। वहीं क्षेत्र के विधायक विक्रम मण्डावी भी घटनास्थल पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायलों और शवों को अस्पताल रवाना किया गया।

 

E-Paper