शपथ ग्रहण के दौरान लोकसभा में जमकर हंगामा: प्रज्ञा सिंह ठाकुर

बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से शपथ ग्रहण के दौरान लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ. साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर जैसे ही शपथ लेने पहुंचीं, विपक्ष के सदस्यों ने उनके नाम को लेकर आपत्ति जताई और हंगामा करने लगे. प्रज्ञा सिंह ठाकुर संस्कृत में शपथ ले रही थीं, जैसे ही उन्होंने संस्कृत में अपने नाम का उच्चारण किया. विपक्ष ने इसका विरोध किया और कहा कि वे सिर्फ अपने नाम का ही उच्चारण करें. साध्वी प्रज्ञा ने संस्कृत में कहा, “मैं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर स्वामी पूर्णचेतनानंद अवधेशानंद गिरी लोकसभा सदस्य के रूप में…” साध्वी प्रज्ञा अभी शपथ ले ही रही थी कि बीच में कुछ सांसदों ने टोका टोकी शुरु कर दी. इसके बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर रुक गईं.

E-Paper