पति को खुश रखना चाहती है पत्नी तो अपनाएं ये टिप्स, पति हो जायेगा दीवाना

शादी के बाद पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का रिश्ता बन जाता है। जिसमें दोनों एक-दूसरे के सम्मान की लाज रखते हुए अपने जीवन को आगे बढाते है। लेकिन इस रिश्ते में तब दरार आने लगती है जब किसी भी एक को वह सम्मान नहीं मिल पाता जिसका वह हक़दार हो। खासतौर से यह परेशानी पतियों के साथ ज्यादा होती हैं क्योंकि पूरे दिन काम करने के बाद जब वह घर लौटता हैं तो वह अपनी पत्नी से कुछ अपेक्षाएं रखता हैं।
पत्नी अपनाएं ये टिप्स:
# महिलाओं को कभी भी अपने पति से पैसों का हिसाब किताब नहीं छुपाना चाहिये। अगर वह अपने पैसे आपकी आंखों से बचा कर रखें तो क्या आपको अच्छा लगेगा।
# कई महिलाओ की ये आदत होती हैं की वो अपने पति पर बिना बात के ही शक करती रहती हैं। जिसके कारण कई बार उनके रिश्ते में कलह शुरू हो जाता हैं। कभी भी बिना पूछे अपने पति का फ़ोन नहीं चेक करे।
# कई पुरुषों की यह शिकायत होती है कि उनकी पत्नी उनकी बातें नहीं सुनती। इसलिये जब भी वह आपसे बात करें, उस समय दिमागी रूप से उनके पास रहें और उनकी बातों में इंट्रेस्ट लें।
# कई औरतो की ये आदत होती हैं वो पति की बात पूरी सुने बिना ही उन्हें गलत कहने लग जाती हैं। ऐसे करने से कई बार लड़ाई हो जाती हैं। 
# कई पुरुषों को यह पसंद नहीं कि उनकी पत्नी वित्तीय और अन्य जिम्मेदारियों को उनसे नहीं बांटती। अगर आप दोनों ही जॉब करते हैं तो यह केवल उनकी जिम्मेदारी नहीं है कि पूरे घर का खर्चा केवल वही उठाएं।
# एक बार जब आपकी शादी हो जाती है। आप अकेली नहीं रहती हैं। तब आपको खुद को आकर्षक दिखाने की बजाए। अपने पति की जॉब में रूचि लेनी शुरु कर देनी चाहिये।
E-Paper