दिल्ली की गर्मी से बचने के लिए दीपिका ले रही हैं देसी ‘सत्तू’ का सहारा…

दीपिका पादुकोण इन दिनों दिल्ली में फिल्म ‘छपाक’ की शूटिंग कर रही हैं। दिल्ली की तेज गर्मी और उमस के कारण दीपिका को शूटिंग में परेशानी हो रही थी। इस चिलचिलाती धूप में अपनी बॉडी को कूल रखने और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए दीपिका ने एक देसी नुस्खा आजमाया। उन्होंने अपनी डाइट में सत्तू का शर्बत शामिल किया है। गर्मियों में सत्तू को शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

एसिड अटैक पीड़िता के किरदार में दीपिका

फिल्म ‘छपाक’ एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में दीपिका ‘मालती’ के किरदार में नजर आएंगी। पिछले दिनों फिल्म के सेट से दीपिका के लुक की कई तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं।
सत्तू को गर्मी में पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। भारत में गांवों में आज भी लोग गर्मी से बचाव के लिए सत्तू के शर्बत का सेवन खूब करते हैं। आइए आपको बताते हैं सत्तू कितना फायदेमंद है।

अपच, एसिडिटी और कब्ज

सत्तू को पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें ढेर सारे मिनरल्स के साथ-साथ भरपूर फाइबर होता है। विटामिन बी कॉम्प्लेक्स होने के कारण ये पेट की समस्याओं जैसे कब्ज, अपच, एसिडिटी और मुंह के छालों में बहुत फायदेमंद होता है।

आयरन से भरपूर होता है सत्तू

चने और जौ से बना सत्तू आयरन से भरपूर होता है। इसलिए इसे पीने से शरीर में खून बढ़ता है और एनीमिया से बचाव रहता है। आयरन होने के कारण गर्भवती महिलाओं के लिए सत्तू का सेवन फायदेमंद होता है।

हल्का भोजन होता है सत्तू

सत्तू में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए ये बहुत हल्का और सुपाच्य होता है। गर्मियों में भारी भोजन करने से कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं इसलिए दोपहर या शाम के समय सत्तू का शरबत पीना आपके लिए फायदेमंद होता है। इससे पेट भी भरा रहता है। सत्तू बहुत आसानी से पच जाता है।

E-Paper