इस्तीफा नहीं दिया लेकिन मैं कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नहीं राजबब्बर

मिशन 2019 की तैयारी कर रही कांग्रेस में अब भूमिकाएं बदलने के संकेत है। समझा जाता है कि उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया है लेकिन आज शाम लखनऊ पहुंचे राजबब्बर ने स्पष्ट किया कि वह प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं हैं।

वह प्रदेश कांग्रेस की संचालन समिति के नेता है और वह उस कार्य को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में किस कागज और कलम से इस्तीफा लिखा गया मुझे नहीं पता नहीं। हाईकमान के आदेश के मुताबिक अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। फिलहाल वह राज्यसभा चुनाव के सिलसिले में आए है और उनकी कोशिश होगी कि विपक्ष का प्रत्याशी मजबूती के साथ जीत कर सदन पहुंचे। राजबब्बर आज विधायकों के साथ बैठक कर उनके साथ रात्रि भोज में शामिल होंगे।

नए अभियान की ओर बढ़ने का संकेत 

लखनऊ पहुंचने पर पत्रकारों से मुखातिब राज बब्बर ने कहा कि राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी संगठन का नए सिरे से गठन होगा। उसमें जिसको जो भूमिका दी जाएगी उसके अनुसार काम होगा। फिलहाल कांग्रेस की प्रदेश राजनीति में बदलाव का यह संकेत नए अभियान की ओर बढ़ने का संकेत देता है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण चेहरा हो सकता है। हालांकि राहुल गांधी की ओर से युवा पीढ़ी को नेतृत्व देने की बात कही जाती रही है। अब आगे प्रदेश का नेतृत्व किसके हाथ होगा यह फैसला तो कांग्रेस हाईकमान करेगा। ऐसे में इस्तीफा स्वीकार होने तक राजबब्बर प्रदेश कांग्रेस को नेतृत्व देते रहेंगे। 

E-Paper