आखिर क्यों शुरू होता है लोगों का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, कहीं आपका पार्टनर तो नहीं कर रहा आपके साथ ऐसा

अपने पार्टनर के अलावा किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में आता है। इस तरह के संबंधों से कई घर उजड़ जाते हैं और दांपत्य जीवन बर्बाद हो जाता है। आइए आपको एक्सट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर कुछ धारणाओं के बारे में बताते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इन वजह से कई बार पार्टनर अपने रिलेशनशिप के अलावा दूसरे व्यक्ति से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखता है।

कहा जाता है कि कई बार घरवालों के दबाव में की गई शादी भी एक्स्ट्रा मैरिटल की वजह बनती है। अगर किन्हीं दो व्यक्तियों का प्रेम संंबंध है और शादी नहीं हो पाती तो संभव है ऐसे में शादी के बाद भी उन दोनों में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कायम रहे।

कई बार भावनात्मक लगाव की कमी की वजह से भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर शुरू होते हैं। पार्टनर के साथ नहीं बनना और प्यार की कमी भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह हो सकती है।

यह भी कहा जाता है कि यौन इच्छा भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह बन सकती है।

यह भी कहा जाता है कि कई बार बदले की भावना भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह बनती है।

E-Paper