लोकसभा चुनाव: कल शाॅटगन थामेंगे कांग्रेस का हाथ, आज पप्‍पू पर होगा फैसला!

बिहार में महागठबंधन ने अपनी सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी है। इसके बाद आज दिल्‍ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव स‍मिति की अहम बैठक हो ही है, जिसमें पार्टी बिहार में अपने उम्‍मीदवारों के नाम फाइनल कर देगी। माना जा रही है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा (शॉटगन) पटना साहिब सीट से कांग्रेस के उम्‍मीदवार होंगे। इसके बाद वे सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव स‍मिति की बैठक में जन अधिकार पार्टी (जाप) के संरक्षक पप्‍पू यादव को लेकर भी बड़ा फैसला हो सकता है।
आज उम्‍मीदवारों के नाम की हो सकती घोषणा 
बिहार में कांग्रेस अपने कोटे की नौ लोकसभा सीटों पर उम्‍मीदवार तय करने करने के लिए बैठक कर रही है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की इस बैठक में पार्टी के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल तथा प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. मदन मोहन सिंह के साथ कांग्रेस नेता डॉ. अखिलेश सिंह व सदानंद सिंह भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में बिहार के उम्‍मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लाग दी जाएगी। संभव है कि देर शाम पर उम्‍मीदवारों के नाम सार्वजनिक की दिए जाएं।

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा थामेंगे कांग्रेस का हाथ 
पार्टी ने अपने उम्‍मीदवारों के नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, लेकिन कुछ नाम तय माने जा रहे हैं तो कुछ की बहुत चर्चा है। भाजपा का दामन छोड़ पटना साहिब से सांसद और मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अब कांग्रेस का हाथ थामने जा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि वे सोमवार को पार्टी सुप्रीमो राहुल गांधी व सोनिया गांधी के समक्ष कांग्रेस की सदस्‍यता लेंगे। इसके बाद पार्टी उनके पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

पप्‍पू यादव पर भी हो जाएगा फैसला 
कांग्रेस में एक और नाम जो ‘हां’ और ‘ना’ के बीच झूल रहा है, जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्‍पू यादव का है। पप्‍पू फिलहाल मधेपुरा से सांसद हैं, लेकिन महागठबंधन में मधेपुरा सीट शरद यादव के नाम कर दी गई है। पप्‍पू यादव की महागठबंधन में एंट्री के खिलाफ राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्‍वी यादव भी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पपपू की महागठबंधन में एंट्री आसान नहीं है। हालांकि, सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस की आज की बैठक में पप्‍पू की एंट्री पर भी चर्चा हो रही है।

अनंत सिंह की पत्‍नी को मिल सकता टिकट 
बैठक में मुंगेर सीट पर भी चर्चा की बात सामने आ रही है। मुंगेर से बिहार के बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने दावा ठोका है, जिसका राजद ने विरोध किया है। कांग्रेस में भी एक गुट अनंत की दावेदारी के खिलाफ है। विवाद के मद्देजनर पार्टी बीच का रास्‍ता निकाल सकती है। माना जा रहा है कि मुंगेर से कांग्रेस अनंत सिंह के बदले उनकी पत्‍नी को टिकट दे सकती है।

विवादित सीटों का मामला सुलझाने की कोशिशें जारी 
बैठक में महागठबंधन की कुछ विवादित सीटों पर भी चर्चा हो रही है। इन सीटों पर फंसे मामले को सुलझाने की कोशिशें भी लगातार जारी रहीं। मुकेश सहनी दरभंगा सीट चाहते हैं, जबकि कांग्रेस इस सीट को कीर्ति आजाद के लिए चाहती है। राजद और कांग्रेस के बीच भी कई सीटों पर मामला फंसा है।

कांग्रेस के संभावित उम्‍मीदवार 
सासाराम: मीरा कुमार 
समस्तीपुर: अशोक राम 
सुपौल: रंजीत रंजन 
कटिहार: तारिक अनवर 
पूर्णिया: उदय सिंह ‘पप्पू’ 
मुंगेर: नीलम देवी (अनंत सिंह की पत्नी) 
पटना साहिब: शत्रुघ्न सिन्हा (राजद से भी बन सकते उम्‍मीदवार) 
किशनगंज: 
महाराजगंज: 
महागठबंधन के अन्‍य घोषित व संभावित उम्मीदवार 
राष्‍ट्रीय जनता दल 
भागलपुर: बुलो मंडल 
बांका: जयप्रकाश यादव 
अररिया: सरफराज आलम 
सिवान: हिना शहाब (माले का भी दावा) 
मधेपुरा: शरद यादव 
नवादा: विभा देवी (राजवल्‍लभ यादव की पत्‍नी) या अरुण कुमार 
शिवहर: अबु दोजाना/रामा सिंह 
वैशाली: रघुवंश प्रसाद सिंह 
सारण: चंद्रिका राय 
बक्सर: जगदानंद सिंह 
हाजीपुर: शिवचंद्र राम 
पाटलिपुत्र: मीसा भारती 
जहानाबाद: सुरेंद्र यादव 
बेगूसराय: तनवीर हसन 
झंझारपुर: गुलाब यादव या मंगनीलाल मंडल 
पश्चिम चंपारण: राजन तिवारी 
मधुबनी: अब्दुल बारी सिद्दीकी। (कांग्रेस का भी दावा) 
गोपालगंज: 
सीतामढ़ी: 
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा 
गया: जीतन राम मांझी 
औरंगाबाद: उपेंद्र प्रसाद 
नालंदा: 
लोकतांत्रिक जनता दल 
मधेपुरा: शरद यादव (राजद के टिकट पर) 
राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी 
काराकाट: उपेंद्र कुशवाहा 
उजियारपुर: राम कुमार शर्मा 
पूर्वी चंपारण: माधव आनंद 
जमुई: भूदेव चौधरी 
वाल्‍मीकिनगर: 
माले 
आरा: राजू यादव (राजद के टिकट पर) 
वीआइपी 
दरभंगा: मुकेश सहनी (कांग्रेस का भी दावा) 
खगडिय़ा: 
मुजफ्फरपुर:

E-Paper