सीतापुर शहर में दिखी शिवरात्रि की धूम, लोगों ने की भोले को खुश करने की कोशिश

शहर में दिखी शिवरात्रि की धूम, लोगों ने की भोले को खुश करने की कोशिश शहर के प्रसिद्ध श्यामनाथ मंदिर सहित जिले भर के शिव मंदिरों में आज सुबह से ही भक्तों का तांता लगने लगा। हर कोई भगवान शिव के दर्शन पूजन के लिए आतुर दिखा। श्याम नाथ मंदिर में आज लगभग एक लाख से अधिक भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन कर मन्नत मांगी।

बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध, शहद सहित विभिन्न चीजों से पूजन कर लोगों ने मनोकामनाएं मांगी। मंदिर के पुजारी ने बताया कि सोमवार को पड़ने वाली शिवरात्रि का एक विशेष ही महत्व होता है।

इस दिन पूजन कर मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है। शिवरात्रि के कारण मंदिर परिसर से लेकर बाहर तक सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इन्तजाम किये गए है। वहीं श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसका भी खास ख्याल रखा गया है। वहीं मंदिर परिसर के बाहर भी आज दुकाने ही दुकाने सजी हैं। बाहर का नजारा मेला जैसा दिख रहा है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि यह बहुत ही प्राचीन मंदिर है। इसका इतिहास भी बहुत पुराना है।

E-Paper