इंसान के नाखुन से भी जान सकते है, कैसा है व्यक्ति का स्वभाव

नाखुन हमारे शरीर का वो हिस्सा है जो हमारे शरीर की डेड सेल्स यानि मरी हुई कोशिकाओं से मिलकर बना होता है। जब हम इन्हे काटते है तो हमे दर्द नही होता। महिलाओं जहां अपने नाखुन को बढ़ाकर अपना सौन्दर्य़ बढ़ाती है वही पुरुष इन्हे काटकर स्वस्छता का ध्यान रखते है। लेकिन ये नाखुन व्यक्ति का नेचर भी बताते है।

नाखुन से जानें व्यक्ति का स्वभाव:
1. जिन लोगों के नाखून छोटे होते हैं, वे चाहे कितने भी उच्च व सभ्य घराने में पैदा हुए हों, स्वभाव से अच्छे नहीं होते हैं। ऐसे व्यक्ति असभ्य व स्वार्थी होते हैं। ये अपना हित साधने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

2. टेढ़े और असामान्य नाखून वाले लोगों की मानसिक स्थिति अचानक बदलकर हिंसक हो जाती है। ऐसे लोगों से भी बच कर रहना चाहिए। धब्बेदार नाखून वाले लोगों में कहीं न कहीं आपराधिक आदतें छुपी होती हैं।

3. छोटे और पीले नाखून व्यक्ति के मक्कार स्वभाव को प्रदर्शित करते हैं, जबकि गोलाकार नाखून व्यक्ति के सशक्त विचारों व तुरंत निर्णय लेने की क्षमता को बताते हैं।

4. पतले व लंबे नाखून वाले लोग जल्दी निर्णय नहीं ले पाते हैं और इसी प्रवृत्ति के कारण कई बार इन्हें नुकसान उठाना पड़ता है।

5. छोटे नाखून व गांठदार उंगलियां हों तो ऐसे लोग अपने लाइफ पार्टनर को इशारों पर नचाते हैं। हालांकि, ये चरित्र के अच्छे होते हैं, लेकिन इन पर पूरी तरह से विश्वास नहीं किया जा सकता।

6. कठोर नाखून वाले व्यक्ति झगड़ालु प्रवृत्ति के साथ ही अपनी जिद के पक्के होते हैं। ये जो ठान लेते हैं, वो कर के ही दम लेते हैं। चाहे वे फिर सही हो या गलत। उन्हें किसी बात की परवाह नहीं होती।

E-Paper