सड़क पर टहलते नजर आए चार शेर, थम गई लोगों की सांसे, वीडियो हुआ वायरल

डराने और आश्चर्य में डालने वाला एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है जिसमें चार शेर सड़क पर चले जा रहे हैं। वे शान से टहलते हुए आगे बढ़ रहे हैं औेर उनके पीछे कारें धीरे-धीरे बढ़ रहीं हैं। इस वीडियो को 20 लाख लोगों ने देखा और इस पर हजारों कमेंट किए गए। यह वीडियो सबसे पहले फेसबुक पर ‘Lions Of Kruger Park And Sabi Sand’ नाम के पेज पर शेयर किया गया।

यह वीडियो दक्षिण अफ्रीका के क्रुगर नेशनक पार्क (Kruger National Park) का है। सिर्फ आधे मिनिट के इस वीडियो में दिख रहा है कि जंगल का राजा कहे जाने वाले चार शेर कैसे एक व्यस्त सड़क पर कब्जा कर सकते हैं। शेरों के पीछे बढ़ती कारों की गति बहुत धीमी है। यह मानव बनाम जंगल का एक साफ उदाहरण है जिसमें जंगल अधिक ताकतवर साबित हो रहा है। दो सप्ताह पहले पहली बार शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 34 हजार लोगों ने शेयर किया है। इस पर हजारों कमेंट किए गए हैं।

 

https://www.facebook.com/TheAfricaLions/videos/297860957602114/

E-Paper