इस दिन होगा साल 2019 का पहला चंद्रग्रहण, जानिए सूतक लगने का समय और ग्रहण के प्रभाव के बारे में

साल 2019 का दूसरा ग्रहण चंद्रग्रहण होगा और ये 21 जनवरी को पड़ेगा। भारतीय समयानुसार, यह चंद्र ग्रहण 20 जनवरी की रात को 8 बजकर 7 मिनट पर शुरू होगा और 21 जनवरी को 1 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। इस चंद्रग्रहण को सुपर वूल्फ रेड मून कहा जा रहा है। नासा के अनुसार, सुपर मून पर चंद्रमा अन्य दिनों के मुकाबले धरती के सबसे करीब 3,63,000 किमी दूर होता है और इस दिन चंद्रमा अन्य दिनों के मुकाबले 14 से 30 फीसदी तक चमकीला होता है।

सुपर मून पर चंद्रमा लाल तांबे जैसे रंग का नजर आता है इसलिए इसे ब्लड मून भी कहा जाता है। ये चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसे उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका, मध्य प्रशांत महासागर, यूरोप और अफ्रीका में देखा जा सकेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से ये ग्रहण ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं होगा क्योंकि भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसी कारण न तो सूतक लगेगा और न ही शुभ कार्य में किसी प्रकार की बाधा आएगी।

आपको बता दें कि साल 2019 का पहला ग्रहण सूर्यग्रहण था और ये 6 जनवरी को पड़ चुका है, सूर्यग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं दिया था। गौरतलब है कि पिछली बार पूर्ण चंद्र ग्रहण साल 2018 में 27 जुलाई को पड़ा था और इसकी अवधि 1 घंटा 43 मिनट थी। साल 2019 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण 16 जुलाई को होगा।

E-Paper