2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने कसी कमर, ऐसे होगी शुरुआत…

2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड में कांग्रेस ने कमर कस ली है। कांग्रेस जन आक्रोश और परिवर्तन यात्रा का आगाज करने जा रही है।

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 जनवरी से जन आक्रोश यात्रा शुरू होगी। आचार संहिता लागू होने से पहले देहरादून में यात्रा का समापन होगा।

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के नेतृत्व में यह यात्रा प्रदेशभर में होगी। गढ़वाल में टिहरी और कुमाऊं में खटीमा से यात्रा का शुभारंभ होगा।

छोटे से लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेता यात्रा में शामिल होंगे। प्रदेश और जिलों के साथ ही सभी पदाधिकारी यात्रा में शामिल होंगे। सरकारी रोजगार, 15 लाख हर खाते में आने और आयुष्मान स्वास्थ्य योजना सहित तमाम वादों के खिलाफ कांग्रेस यह यात्रा करेगी।

E-Paper