ऐसे बनाये घर पर टेस्टी चीज वेजिटेबल सूप रेसिपी

चीज वेजिटेबल सूप एक सिंपल रेसिपी है जिसे आप अपने घर पर आसानी से अपनी फामिली के लिए सर्दी के मौसम में बना सकते हैं। ये सूप रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होती है और सर्दी में हमारे शरीर को ठंड से बचाती है।

चीज वेजिटेबल सूप रेसिपी की सामग्री
1 कप कटे आलू
नमक स्वादनुसार
2 टेबलस्पून बटर
2 टेबलस्पून कटे पार्सले
सजावट के लिए
5 टेबलस्पून ग्रेटेड चीज क्यूब्स
मेन डिश के लिए
2 कप वेजिटेबल शोरबा
1 कप बीन्स
1 कप कटे गाजर
½ कप मोजरेला
½ कप फ्रेश क्रीम
4 कप मैदा
1 कप कटे ब्रोकली

चीज वेजिटेबल सूप रेसिपी बनाने की वि​धि-
Step 1
इस रेसिपी को घर पर बनाने लिए सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन या कढ़ाही को मीडियम आंच पर रखें और इसमें बटर डाल लें। जब बटर पिघल जाए इसमें मैदा डालकर 1-2 मिनट तक भुन लें।

Step 2
अब कटे वेजिटेबल्स- आलू, ब्रोकली, गाजर और बीन्स कढ़ाही में डालकर 3-4 मिनट तक धीरे-धीरे चलाते हुए फ्राई करें। इन सारी सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह से मिक्स करके 15-20 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं जबतक कि वेजिटेबल्स टेण्डर न हो जाए। इसके बद पैन में ग्रेटेड मोजरेला चीज डालें और तबतक धीरे-धीरे चलाते हुए पकाएं जबतक कि चीज पूरी तरह से पिघल न जाए।

Step 3
आखिर में इसमें पार्सले , काली मिर्च पाउडर, फ्रेश क्रीम कढ़ाही में डालें और 5 मिनट तक धीरे-धीरे चलाते हुए पकाएं। अब इसे आंच से हटाएं और ग्रेटेड चीज क्यूब से सजाकर गर्मागर्म सर्व करें।

E-Paper