हर थाने में बनेंगे महिला शौचालय
हर थाने में बनेंगे महिला शौचालय
महिला दिवस की पूर्व संध्या पर डीजीपी ने किया सम्मानित
पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम
लखनऊ।
महिला दिवस की पूर्व संध्या पर डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने महिला पुलिस कर्मियों को शौचालय की सौगात दी है। उन्होंने बताया कि राजधानी के सभी थानों में महिला शौचालय बनाए जाएंगे। इसके लिए एसएसपी दीपक कुमार को आदेश दिया गया है। साथ ही रात में या अचानक महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगने पर उन्हें लाने ले जाने के लिए वाहन की भी व्यवस्था की जाएगी।
बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम में कई पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को महिला दिवस मनाया जाएगा।