कपूर और लौंग से करें यह छोटा सा काम, हो जाएंगे मालामाल

वास्तु शास्त्र में एक सटीक उपाय बताया गया है जो आपकी किस्मत के ताले खोल सकता है। उससे देखते ही देखते आपकी सारी समस्या दूर हो जाएंगी और आपके सारे काम बन जाएंगे। आप सभी यह बात मानते ही होंगे कि आजकल हर में घर में कपूर जरुर होता है ऐसे में भगवान की आरती और वातावरण को शुद्द करने वाला कपूर आपकी किस्मत चमकाने में भी अहम भुमिका निभाता है कैसे, हम आपको बताते हैं।
अपनाएं ये टोटके:
अगर घर या ऑफिस के वास्तुदोष को दूर करना है तो कपूर की दो गोली घर या ऑफिस में जरूर रखनी चाहिए। वहीं जब यह गल जाए तो फिर दो गोलियां रख दें।
अगर आपकी किस्मत आपका साथ नहीं दे रही, और आपके हाथ में पैसे आकर चले जा रहे हैं तो अपने घर में चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग को जला लें। इसके बाद आप देखेंगे कि आपके पास धन ही धन आ रहा है।
अगर घर में कलह हो और शान्ति ना तो तो कपूर को घी में भिगोएं और सुबह और शाम के समय इसे जलाएं। कहा जाता है ऐसा करने से घर में शांत वातावरण हो जाता है।
अगर घर में लगातार बीमारियां आ रहीं हैं और आप बीमारियों से रोकथाम चाहते हैं तो शनिवार को कपूर के तेल की बूंदों को पानी में डालें और फिर इस पानी से रोज नहाएं या उसे नहलाए जिसे बीमारी होती है।
E-Paper