14 नवंबर 2018 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष  – पॉजिटिव –  नई योजना आपके सामने आ सकती है। महत्वपूर्ण मामलों पर आपको कोई योजना बनानी पड़ सकती है। किसी और की बात आपको किसी और तक पहुंचाने का काम भी दिया जा सकता है। आपके लिए दिन ठीक-ठीक ही रहेगा। सोचे हुए कुछ काम भी पूरे हो सकते हैं।

वृष  – पॉजिटिव – कामकाजी जीवन के बारे में कई तरह के विचार आपके मन में आ सकते हैं। हर तरह की योजना पूरी हो सकती है। उससे आपको फायदा भी हो सकता है। आप जो योजना बना रहे हैं, उसमें कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं। आप चाहें तो अपने विचारों को ठीक ढंग से पेश करके स्थितियों को बदल सकते हैं। आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ा हुआ रहेगा। स्थिरता, सुरक्षा और सहजता महसूस होगी। कामकाज को ज्यादा समय देना होगा। वृष राशि वाले लोग अपने खान-पान और सेहत पर ध्यान दें। बातचीत में सहजता रहेगी। कोई खास काम जैसा आपने सोचा था वो पूरा भी हो जाएगा।

मिथुन – पॉजिटिव – आपका मूड सकारात्मक रहेगा। कामकाज के अलावा एक्स्ट्रा एक्टिविटी में भी आपका मन लगेगा। जरूरी कामों और बचने वाले समय के बारे में अच्छी तरह विचार कर के आगे बढ़ेंगे और बहुत हद तक सफल हो जाएंगे। जितने काम आपको आज निपटाने हैं, उन सबके लिए समय निकाल लेंगे और कामकाज को मैनेज करने में सफल हो जाएंगे। रोमांस के लिए भी आपको समय मिल सकता है। दूसरों की मदद करने के मौके मिलेंगे। अधिकारियों के साथ अच्छी बातचीत होगी। 

कर्क  – पॉजिटिव – कुछ नए और अच्छे मौके मिल सकते हैं। आने वाले दिनों में सकारात्मक सोच के साथ किसी नई प्लानिंग पर काम शुरू हो सकता है। बड़ी योजनाएं बनाएं। चंद्रमा गोचर कुंडली के पराक्रम भाव में रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आने वाले दिनों में बड़ा फायदा हो सकता है। कोई ऐसा सुखद बदलाव भी होगा जिसे आप काफी समय तक याद रखेंगे। किसी स्थिति, दस्तावेज या लेन-देन के खाते को गहराई से समझना होगा। खुद के लिए समय निकालें। आपके लिए अच्छा रहेगा। दिन का कुछ समय भाइयों या पड़ोसियों के साथ बीतेगा और आपको अच्छा भी लगेगा।

सिंह  – पॉजिटिव – गोचर कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी धन लाभ का संकेत दे रही है। हर तरह से फायदा हो सकता है। धन लाभ के पूरे योग हैं। आपकी महत्वाकांक्षा और जोश चरम पर रहेगा। चतुराई और समझदारी से आप सफल हो सकते हैं। आप सिर्फ  जरूरी कामों पर ध्यान दें। गंभीर बातचीत में भी आप सफल हो सकते हैं। धैर्य और सोच समझकर अपनी बात किसी के सामने रखें। अपनी वाणी से कोई खास काम भी आज आप पूरा करवा सकते हैं। दिन बहुत आसानी से बीतेगा। कोई चिंता न रखें। प्रसन्न रहेंगे। अपनी वाणी से आप दुश्मनों पर जीत भी हासिल कर सकते हैं।

कन्या  – पॉजिटिव – ऑफिस के किसी खास काम के लिए पहल करेंगे। आपके सामने परिस्थितियां ऐसी हो जाएंगी कि आपको कोई पहल करनी पड़ेगी। दिन आपके फेवर में हो सकता है। कोई पुराना सपना भी पूरा होने के योग हैं। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे। आमदनी बढ़ने के योग हैं। दिनचर्या में बहुत विविधता रहेगी। आपने जो काम हाथ में लिया है, उस पर बारीकी से विचार करें। दोस्त मददगार रहेंगे। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ भी समय बीतेगा। आपको अचानक छोटा-मोटा फायदा हो सकता है। शब्दों और विचारों के क्षेत्र में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। आपकी आकर्षण शक्ति बढ़ सकती है।

तुला  – पॉजिटिव – आपकी कोशिश जल्दी से जल्दी काम निपटाने की होगी। चंद्रमा गोचर कुंडली के बारहवें भाव में होगा तो अचानक यात्राएं हो सकती हैं। आप अपनी इच्छानुसार ही काम करेंगे। सिर्फ खास काम निपटाने पर ही आपका ध्यान रहेगा। निवेश या पैसा बढ़ाने के कई तरीके आपके दिमाग में चलते रहेंगे। बिजनेस की प्लानिंग हो सकती है। दूसरों के साथ सहयोग और समझौते करने के लिए तैयार रहें। हर बात और हर स्थिति को तुरंत समझ भी जाएंगे। किसी से काफी महत्वपूर्ण बातचीत भी हो सकती है। खुद पर भरोसा करें। 

वृश्चिक  – पॉजिटिव – आज आप भावुक रहेंगे। भावनात्मक तौर पर आप में ऊर्जा रहेगी। किस्मत का साथ मिलेगा। आपके लिए गए फैसले सही हो सकते हैं। बहुत-सी परेशानियों और समस्याओं के समाधान भी आज आपको मिल सकते हैं। अपने काम करने के तौर-तरीकों में बदलाव लाने का भी मन बना सकते हैं। जो काम करने की सोचेंगे वह पूरा कर ही लेंगे। किए गए हर काम का फायदा आपको मिल सकता है। नई संभावनाओं पर ध्यान देने की कोशिश करें। स्टूडेंट्स को प्रतियोगिताओं में सफलता मिल सकती है।

धनु  – पॉजिटिव –  कार्यक्षेत्र में मदद मिलेगी। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में पैसों के किसी मामले को लेकर आपको सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर दिन आपके लिए अच्छा है। आप पूरे कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ेंगे और अपनी ज्यादातर कोशिशों में सफल भी रहेंगे। नौकरी या करियर में बदलाव के बारे में भी विचार कर सकते हैं। इससे आपकी इमेज और बढ़ सकती है। कुछ अलग और हट कर काम करने का मन हो सकता है। दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। अनजाने में ही किसी दोस्त की मदद कर सकते हैं। 

मकर  – पॉजिटिव –  कोई नया काम मिल सकता है। उससे बड़ा फायदा भी होगा। नौकरी-बिजनेस के टारगेट पूरे करने के लिए आपको आज ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। जिस खबर का आपको काफी समय से इंतजार था, वह मिल सकती है। प्रमोशन या नौकरी के मामले में भी परेशानियों से राहत मिलेगी। कोई बड़ा मौका मिल सकता है, जिससे आपको धन लाभ भी हो सकता है। आज आप सोच-समझकर ही आगे बढ़ें। पैसा बचाने की कोशिश करें। घर या वाहन भी खरीद सकते हैं। कर्जा लेने की कोशिश कर रहे हैं तो मिल सकता है। परिवार या आपसे कोई नया सदस्य भी जुड़ सकता है। ऑफिस में आपको सहयोग मिलेगा। लोगों का ध्यान आपकी तरफ ज्यादा होगा। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।

कुंभ  – पॉजिटिव – यात्रा का योग बन सकता है। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी एकाग्रता के दम पर आप सफल हो सकते हैं। आपको कुछ अच्छे मौके मिलने के योग बन रहे हैं। सही स्थिति और अपने लिए सही ऑप्शन को समझने की पूरी कोशिश करें। धैर्य रखना होगा। कठिनाई वाली स्थिति से निपटने में आपका पॉजिटिव नजरिया ही कारगर रहेगा। 

मीन  – पॉजिटिव – कामकाज और नौकरी के मामले में कोई चुनौतीपूर्ण स्थिति आपके सामने आ सकती है। किसी लक्ष्य को लेकर आप बेहद उत्सुक हो सकते हैं। धैर्य, लगन और सही तरीके से हर परिस्थिति का सामना कर लेंगे। अपनी सफलता पर आपको गर्व भी होगा। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं सुलझने लगेंगी। जितनी जरूरत है, उतने संसाधन भी आपके पास रहेंगे। हर तरह की व्यवस्था आपके लिए हो सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आप अपने मौलिक विचारों और तरीकों का इस्तेमाल करेंगे, तो ज्यादा सफल रहेंगे। ज्यादातर समस्याओं का समाधान भी नए तरीके से निकल सकता है।

E-Paper