6 नवंबर 2018 का राशिफल: इन राशियों के लिए छोटी दिवाली हैं बहुत ही शुभ

मेष – आज आपके काम समय पर पूरे हो जाएंगे और आपको पूरा किए गए कामों से फायदा भी होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपको अपनी बात रखने का मौका मिल सकता है। कुछ फैसले आपको अचानक भी लेने पड़ सकते हैं। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आप सबसे ज्यादा ध्यान अपने समय पर दें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई भी काम समय पर करेंगे तो सफलता मिल सकती है। दोस्तों और साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। कोई दोस्त आपको अच्छी सलाह दे सकता है। जो आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

वृष  –  आज आप  नौकरी, बिजनेस, प्रमोशन या प्यार की कोई बात किसी को कहना चाहते हैं तो पहले एक बार जरूर सोच लें। सामाजिक संपर्कों के जरिए आपको करियर में प्रगति के मौके मिल सकते हैं। किसी ऐसे व्यक्ति से आप मिल सकते हैं जो आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। अपना व्यवहार संतुलित और सलीकेदार रखें। बिजनेस के मामलों में जवाबदारी बढ़ सकती है। 
मिथुन – आप नए कामों की प्लानिंग करें। धैर्य और शांति से काम करें। आपको साथ वाले लोगों से अच्छी सलाह मिल सकती है। जिसके सहयोग से आप नौकरी या बिजनेस में थोड़ा आगे बढ़ सकते हैं। आज आप अपनी गलतियों के बारे में भी विचार करेंगे। पुराने कामों से जुड़ी हुई कुछ बातें भी आपके दिमाग में रहेगी।
कर्क – नौकरी में आपकी कोशिश सफल रहेगी। कोई महत्वपूर्ण फैसला भी कर सकते हैं। नौकरी या बिजनेस के कुछ खास मामलों में काम की प्लानिंग कर सकते हैं। दिल दिमाग में बहुत सी बातें चलती रहेंगी। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। हंसी मजाक होगा और दिन आसानी से बीत जाएगा। नए काम की प्लानिंग हो सकती है। 
सिंह – बेचैनी से छुटकारा मिल सकता है। गुस्से और उत्तेजना पर नियंत्रण रखें तो अच्छा है। मौज-मस्ती में समय बीतेगा। ज्यादातर मामले समझौते से सुलझेंगे। बिजनेस करने वालों के साथ यही स्थिति अपने पार्टनर को लेकर रहेगी। संतान पर ध्यान दें। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी सहयोग मिलेगा। 
कन्या –  आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। अधिकारी आपकी मदद करेंगे। कुछ अटके हुए मामलों को निपटाने में आपको अपने भरोसेमंद दोस्तों से बात करनी होगी और कोई नया तरीका निकालना होगा। धन लाभ हो सकता है। आप खुश भी हो जाएंगे। मन लगा कर मेहनत करेंगे। इसका फल भी आपको मिलेगा। मेहनत और कॉन्टैक्ट्स के दम पर समाज और परिवार दोनों क्षेत्रों के काम पूरे हो सकेंगे। 
तुला -आज कुछ नई बातें पता चल सकती है। शांत और मौन रहें, तो समस्या सुलझ जाएगी। दूसरों की तारीफ  करें। खुले मन से बात करें। थोड़ा संतोष करके देखें, तो जो नहीं मिला, उसका अफसोस नहीं होगा। आपकी सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज बिजनेस और कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहेंगे, इससे आपको फायदा भी हो सकता है। 
वृश्चिक  – आज आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। जितना शांत रहेंगे, समस्या उतनी जल्दी सुलझ भी जाएगी। अपनी बात को सकारात्मक ढंग से लोगों के सामने रखेंगे तो फायदा होगा। आपको मेहनत भी करनी होगी। धैर्य और संयम रखें। सफलता मिल सकती है। परिवार की समस्या हल हो सकती है।
धनु  – आज आपको नौकरी में कोई एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है। इससे आपको ही फायदा होगा। ऑफिस के किसी काम में आप व्यस्त हो सकते हैं। कोई खास काम निपटाना होगा। खुद के लिए भी समय निकालेंगे। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। पैसों से जुड़े मामले निपट सकते हैं। दूसरों की बातें सुनना आपके हित में रहेगा। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। दोस्तों से मुलाकात होगी। पुरानी योजना से फायदा हो सकता है।
मकर –  सफलता के लिहाज से दिन अच्छा है। कोई नया काम शुरू करने और समस्याओं को सुलझाने के लिहाज से दिन अच्छा है। गर्मजोशी, मेहनत और कॉन्फिडेंस के साथ काम करेंगे। फायदे के संकेत मिलेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। चलती नौकरी में भी वेतन वृद्धि की संभावना बन रही है। आपको ज्यादातर मामलों में सफलता मिल सकती है और आपके काम भी निपट जाएंगे।
कुंभ  – धैर्य और शांति से काम लें। परिस्थितियों को संभालने की कोशिश करें। किसी दोस्त के साथ आप ज्यादा समय बिताएंगे। जीवनसाथी या नजदीकी लोगों से अपने मन की बात शेयर कर लें। ऐसा करने से आपका तनाव कम हो सकता है। करीबी लोग आपसे सहानुभूति रखेंगे। पुराने कानूनी मामले भी आज निपट सकते हैं।
मीन  –  मोबाइल, इंटरनेट या किसी तरह की मनोरंजन की कोई वस्तु खरीदने का मन बन सकता हैं। आज आप वही कहें, जो आपका मन कहता हो। शरीर और मन की थकान जल्दी ही खत्म हो जाएगी। पैतृक काम या संपत्ति से जुड़े किसी काम की प्लानिंग आज हो सकती है।
E-Paper